{"_id":"66873a8e4a65ff41040bf424","slug":"monsoon-will-remain-kind-till-eight-mercury-dropped-to-10-degrees-weather-news-chandigarh-news-r-16-1-noi1022-460776-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आठ तक मानसून रहेगा मेहरबान, 10 डिग्री तक गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आठ तक मानसून रहेगा मेहरबान, 10 डिग्री तक गिरा पारा
विज्ञापन
आठ तक मानसून रहेगा मेहरबान, 10 डिग्री तक गिरा पारा
11 जिलों में कम हुई है बारिश, इस हफ्ते कमी पूरे होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरोहिसार/चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून की सक्रियता के बीच शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश में आज यानी 5 जुलाई से 8 जुलाई तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। मानसून के बावजूद इस माह के शुरुआती 4 दिनों में प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में मानसून की बौछारों की संभावना बन रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में 28 जून को मानसून ने प्रवेश किया था लेकिन इसके बाद से मानसून की ज्यादा सक्रियता देखने को नहीं मिली। प्रदेश में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। कुछ जिले अभी भी बारिश से तरसे हुए हैं। 1 जून से 4 जुलाई के दौरान प्रदेश में कुल 54.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य 68.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। हालांकि वीरवार को हिसार, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, जींद, करनाल, नूंह, रेवाड़ी, यमुनानगर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में दस डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है। सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गए हैं। सबसे अधिक तापमान रोहतक में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सबसे ज्यादा बारिश : मेवात में 121 एमएम, महेंद्रगढ़ में 107 एमएम, गुरुग्राम में 107 एमएम, पानीपत में 63 एमएम, रेवाड़ी में 70 एमएम हुई है।
सबसे कम : पंचकूला 85 फीसदी कम और करनाल 76 फीसदी कम दर्ज की गई है। अच्छी बारिश की वजह से नारनौल में 10.5 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 10.9 डिग्री, जींद में 5 डिग्री, नूंह में 6.5 डिग्री, सिरसा में 9.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को सक्रिय हो रहा है, जो अपने साथ अरब सागर की नमी लेकर आएगा। वहीं, एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना हुआ है, जिसके असर से बंगाल की खाड़ी से नमी मिलेगी। इसके अलावा मानसून की अक्षय रेखा फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है। इन सभी के असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून 8 जुलाई तक मेहरबान रहेगा।