फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will reach Chandigarh on June 29, till then the heat will be very painful

मानसून 29 जून को पहुंचेगा चंडीगढ़, तब तक खूब सताएगी गर्मी

Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will reach Chandigarh on June 29, till then the heat will be very painful
चंडीगढ़। शहर में मानसून 29 जून को दस्तक देगा। तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच जून को पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये अब तक का सबसे गर्म दिन होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार जून के पहले सप्ताह में मानसून बेंगलुरु सहित राज्य के दक्षिणी हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। इसके चंडीगढ़ में 29 जून को को पहुंचने की संभावना है। इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो ये लगातार चौथा साल होगा, जब भारत में मानसून सामान्य रहेगा। हालांकि तब तक मौसम विभाग के अनुसार शहर में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर का अधिकतम 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंचकूला और मोहाली में भी आसमान से आग बरसी। पंचकूला में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और मोहाली में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुमान लगाया है कि 5 जून को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed