फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will come between June 30 and July 2, more rain likely

30 जून से 2 जुलाई के बीच आएगा मानसून, ज्यादा बारिश की संभावना

Fri, 24 Jun 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will come between June 30 and July 2, more rain likely
30 जून से 2 जुलाई के बीच आएगा मानसून, ज्यादा बारिश की संभावना
विज्ञापन

- 26 जून तक पड़ेगी गर्मी, उसके बाद प्री मानसून की वजह से छाएंगे बादल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कई दिनों के मुकाबले शहर में वीरवार का दिन ज्यादा गर्म महसूस किया गया। पूरे दिन तेज धूप रही, जिसकी वजह से शहर के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। गर्मी का यह दौर 26 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद प्री मानसून की वजह से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके कुछ ही दिन बाद शहर में मानसून दस्तक दे देगा।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून 30 जून से 2 जुलाई के बीच ट्राइसिटी में दस्तक देगा और इस बार ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि 27 जून से प्री मानसून का असर दिखना शुरू हो जाएगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ में तेज धूप रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed