फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon leaves Chandigarh western disturbances will bring rain

चंडीगढ़ से विदा हुआ मानसून, अब पश्चिमी विक्षोभ लाएंगे बारिश

Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Monsoon leaves Chandigarh western disturbances will bring rain
चंडीगढ़। बीते 24 जून को दस्तक देने वाले मानसून की आखिरकार मंगलवार को विदाई हो गई। मानसून सीजन में चंडीगढ़ में 791.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य मानसून के मुकाबले करीब 7 फीसदी कम रहा है। यह कमी सितंबर में बारिश न होने की वजह से रही है। इस बार मानसून ने 4 दिन पहले दस्तक दी थी। चंडीगढ़ में मानसून के आने का समय 28-30 जून के बीच रहता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में अब पश्चिमी विक्षोभ बारिश लाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल तक जारी रहते हैं। मानसून की विदाई के साथ मौसम में भी परिवर्तन आ चुका है। अब हवाएं पश्चिमी दिशा से आ रही हैं। इस वजह से सुबह और शाम का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बारिश अगस्त के सीजन में रिकॉर्ड की गई है। अगस्त में करीब 441 एमएम बारिश हुई है। सितंबर में नाम मात्र की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सितंबर में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना, लेकिन इसका असर उत्तर भारत में नहीं रहा। इस वजह से बारिश नहीं हुई। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई थी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 15 अक्टूबर के आसपास रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही इलाके में ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed