फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon knocks in Haryana region, will cover entire Haryana, Punjab and Chandigarh in next two days

मानसून की लंबी छलांग: हरियाणा के इलाके में दस्तक, अगले दो दिन में पूरे हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को कवर करेगा

Sun, 25 Jun 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 12:40 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले चार दिन बारिश का अनुमान जताया है। उत्तरी हरियाणा के इलाके पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Monsoon knocks in Haryana region, will cover entire Haryana, Punjab and Chandigarh in next two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुस्त शुरुआत के बाद मानसून ने लंबी छलांग लगाई है। शनिवार को मानसून ने हिमाचल के साथ सटे हरियाणा के यमुनानगर व पंचकूला के कालका में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 48 घंटे में मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को कवर कर लेगा। इन इलाकों में बारिश का दौर रविवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले चार दिन बारिश का अनुमान जताया है। उत्तरी हरियाणा के इलाके पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। 26 व 27 जून को इन शहरों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार बताए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में मानसून की तय तारीख 27 जून है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 30 जून, 2021 में 13 जुलाई, 2020 में 25 जून, 2019 में 5 जुलाई और 2018 में 28 जून को मानसून ने हरियाणा में दस्तक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल, मानसून अपनी सामान्य तारीख 1 जून के एक सप्ताह बाद 8 जून को केरल पहुंचा। हालांकि मौसम विभाग ने दावा किया था कि केरल में मानसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने में देरी नहीं है। साथ ही, इसका मौसम के दौरान देश भर में होने वाली कुल वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पिछले साल केरल में मानसून 29 मई को पहुंचा था। साल 2021 में तीन जून, 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था। मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।


उमस व गर्मी से परेशान
हरियाणा के लोग इस समय गर्मी व उमस से जूझ रहे हैं। हवा में नमी की मात्रा 80 फीसदी तक दर्ज की गई। कई शहरों में पारा भी 40 डिग्री पार कर गया। सबसे अधिक तापमान झज्जर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में 41.8, भिवानी में 40.3, सिरसा में 43.6, जींद में 40.8 और नारनौल में 38 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed