फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon kind only in Fatehabad, Mahendragarh and Nuh, drought in 19 districts

Chandigarh News: सिर्फ फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और नूंह में मानसून मेहरबान, 19 जिलों में सूखा

Tue, 23 Jul 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Monsoon kind only in Fatehabad, Mahendragarh and Nuh, drought in 19 districts
सिर्फ फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और नूंह में मानसून मेहरबान, 19 जिलों में सूखा
विज्ञापन

हरियाणा में 42 फीसदी बारिश की कमी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़-हिसार। जुलाई महीना बीतने को आ गया है, लेकिन मानसून हरियाणा में मेहरबान नहीं हुआ है। बारिश न होने से लोग चिपचिपाती गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिर्फ तीन जिलों में मानसून की सामान्य बारिश हुई है, बाकी 19 जिलों में सूखा पड़ा हुआ है। इनमें से अधिकतर वह इलाके हैं, जहां धान की खेती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य के फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और नूंह में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूरे हरियाणा में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 22 जुलाई तक हरियाणा में 94 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय 161 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 67, भिवानी में 36, चरखीदादरी में 54, फरीदाबाद में 35, गुरुग्राम में 25, हिसार में 37, झज्जर में 24, जींद में 50, कैथल में 70, करनाल में 78, कुरुक्षेत्र में 51, पलवल में 37, पंचकूला में 68, पानीपत में 51, रेवाड़ी में 30, रोहतक में 69, सिरसा में 7, सोनीपत में 62, यमुनानगर में 66 फीसदी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।


सात जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय कई जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर कमजोर पड़े मानसून में जान आई है। सोमवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 31 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर में काफी दिनों से लगातार मानसून सुस्त व कमजोर बना हुआ था। फिलहाल राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर बना उच्च दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है, जिस वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून निष्क्रिय बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो मानसून टर्फ (कम दबाव के क्षेत्र की रेखा) को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लाने में मददगार साबित होगा। एक सप्ताह तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा।
विज्ञापन

इन जिलों में हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, हिसार, जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.0 से 31.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.0 से 41.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed