फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon in Punjab orange alert issued

Punjab Weather Update: पूरे पंजाब में छाया मानसून, सात दिन पड़ेंगी बौछारें, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 03 Jul 2024 07:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 07:50 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24.4 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Monsoon in Punjab orange alert issued
पंजाब में आया मानूसन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून ने पूरे पंजाब को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक, अब अगले सात दिन पंजाब में रूक-रूक कर मानसून की बौछारें पड़ेंगी। 
विज्ञापन


बुधवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। उमस भरी गर्मी इसी तरह से आगे भी परेशान करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले सात दिन फिलहाल किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है। उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 42.6 डिग्री का पारा फिरोजपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, लुधियाना का 37.4, पटियाला का 37.2, पठानकोट का 37.8, बठिंडा का 41.7, जालंधर का 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24.4 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.0, लुधियाना का 28.5, पटियाला का 30.2, पठानकोट का 27.7, बठिंडा का 29.9, बरनाला का 28.8, जालंधर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed