{"_id":"6684b86c12c82499d9067915","slug":"monsoon-in-haryana-many-districts-wait-for-rain-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Monsoon: पूरे हरियाणा में आया मानसून, फिर भी 37 फीसदी बारिश कम...कई जिलों को अब भी झमाझम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Monsoon: पूरे हरियाणा में आया मानसून, फिर भी 37 फीसदी बारिश कम...कई जिलों को अब भी झमाझम का इंतजार
Wed, 03 Jul 2024 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 08:34 AM IST
सार
हरियाणा में मानसून सीजन में अब तक 38.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 37 फीसदी कम है। मंगलवार को हरियाणा में सिर्फ 2.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
Rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। मानसून ने राज्य में 28 जून को दस्तक दी थी और पांच दिन में पूरे हरियाणा में छा गया। मंगलवार को मानसून ने बाकी बचे उत्तरी जिलों को भी कवर कर लिया है।
हालांकि अब भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से लोग उमस से परेशान हैं। हवा में नमी की मात्रा 94 फीसदी से ज्यादा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
सिरसा सबसे गर्म
हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। मंगलवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नूंह में 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 49.5 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में चार एमएम, सिरसा में 14 एमएम, करनाल में नौ एमएम, पानीपत में 3 एमएम, सोनीपत में 16 एमएम, यमुनानगर में तीन एमएम, हिसार में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।