फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon Forecast for haryana, weather report

अलर्टः हरियाणा में एक से तीन जुलाई तक बारिश होने की संभावना, जून में प्री-मानसून ने किया निराश

Fri, 28 Jun 2019 10:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon Forecast for haryana, weather report
बारिश के बाद मौसम सुहाना - फोटो : PTI
जून के महीने में मानसून ने हरियाणा के लोगों को निराश किया है। अच्छी बारिश की बाट जोह रहे किसानों को अब मानसून से उम्मीदें हैं कि राहत मिले। हालांकि केरल में देरी से मानसून के आने और सुस्त प्रगति के कारण प्रदेश में मानसून पहुंचने में एक सप्ताह की देरी हो सकती है। इससे पहले प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एक जुलाई से तीन जुलाई तक गरज-चमक के साथ छिटफुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून वीरवार को गुजरात के आधे हिस्से में भी सक्रिय हो गया है। यहां हरियाणा की ओर मानसून के बढ़ने के आसार हैं। हालांकि देश में मानसून का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है। मानसून सीजन में अब तक देश में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है, वहीं करनाल में इस माह अब तक मात्र 18.3 एमएम ही वर्षा हुई है। ऐसे में कमजोर होकर आ रहे मानसून से सीजन में कम बारिश की भरपाई की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश में खेती-किसानी और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को कुरुक्षेत्र, करनाल समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। उधर, हिसार में सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बादलवाही और पूर्वाई के कारण दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 01 जुलाई से 03 जुलाई के बीच आंशिक बादल, कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग के कारण बिगड़ा प्रकृति का तानाबाना

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक वर्ष 2000 के बाद वर्षा का तानाबाना बिगड़ गया। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रकृति का तानाबाना बिगड़ रहा है। इससे बचने के लिए पर्यावरण प्रदूषण के कारकों पर लगाम कसनी होगी। धरती पर हरियाली और जंगल बढ़ाने होंगे।

इन कारणों से कमजोर होकर आ रहा मानसून
- मानसून का केरल में देर से दस्तक
- चक्रवात तूफान वायु का असर
- वायु के चलते प्रायद्वीपों में चलने वाली दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं प्रभावित
- बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र ने भी रास्ता रोका
- निम्न दाब क्षेत्र ने मानसून को पहले पूर्वी भारत की ओर धकेला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed