फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon arrived at a slow pace; now, three days of rainfall are expected.

Chandigarh News: धीमी चाल से आया मानसून, अब तीन दिन मेहरबानी की उम्मीद

Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Monsoon arrived at a slow pace; now, three days of rainfall are expected.
चंडीगढ़। शहर में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन उसकी रफ्तार अब भी सुस्त बनी हुई है। शनिवार सुबह तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली, बादल छाए और शहर के कई हिस्सों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में मामूली राहत मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस दिनभर बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही मौजूदा मानसून सीजन में अब तक कुल 52.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य से 71.3 प्रतिशत कम है। हालांकि विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि सोमवार से अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले तीन दिनों में अनुमान के अनुरूप अच्छी बारिश हुई तो तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed