फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather: Monsoon active in Chandigarh, 46 mm of rain at night

चंडीगढ़ और आसपास मानसून सक्रिय, सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना

Mon, 06 Jul 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather: Monsoon active in Chandigarh, 46 mm of rain at night
बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी।

मानसून के एक्टिव होने का असर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में दिखने लगा है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे बारिश की शुरुआत हुई। करीब एक घंटे तक चली बारिश से गर्मी व उमस छू मंतर हो गई। रविवार तड़के भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में करीब 46.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन भी बारिश के आसार हैं। सोमवार व मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे उत्तर भारत में मानसून एक्टिव है। इसलिए बारिश की अभी और संभावना बनी हुई है। चंडीगढ़ में मानूसन 24 जून को पहुंच गया था। मगर उसके बाद बारिश नहीं हुई थी। बीच में एक दो बार बारिश हुई, मगर इससे राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई। तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed