{"_id":"5f02283f8ebc3ea0666517b9","slug":"monsoon-active-46-mm-of-rain-at-night-chandigarh-news-pkl380349063","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ और आसपास मानसून सक्रिय, सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ और आसपास मानसून सक्रिय, सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना
Mon, 06 Jul 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के एक्टिव होने का असर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में दिखने लगा है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे बारिश की शुरुआत हुई। करीब एक घंटे तक चली बारिश से गर्मी व उमस छू मंतर हो गई। रविवार तड़के भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में करीब 46.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन भी बारिश के आसार हैं। सोमवार व मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे उत्तर भारत में मानसून एक्टिव है। इसलिए बारिश की अभी और संभावना बनी हुई है। चंडीगढ़ में मानूसन 24 जून को पहुंच गया था। मगर उसके बाद बारिश नहीं हुई थी। बीच में एक दो बार बारिश हुई, मगर इससे राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई। तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था।