फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Money was not given after pouring oil, absconded even after taking cash

Chandigarh News: तेल डलवाने के बाद नहीं दिए पैसे, कैश लेकर भी हुए फरार

Thu, 15 Jun 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Money was not given after pouring oil, absconded even after taking cash
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित पेट्रोल पंप पर तीन लोग मोटरसाइकिल से तेल डलवाने के लिए पहुंचे थे। उसके बाद बिना पैसे दिए और हाथापाई कर पैसे कैश चोरी कर ले गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रायपुररानी निवासी दलीप कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-2 पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। 12 जून की रात को वह डयूटी पर था। सुबह करीब 4 बजे बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने 1260 रुपये का पेट्रोल डलवाया और बिना पैसे दिए भागने लगे। वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो वह हाथापाई करने लगे। इसमें पेट्रोल पंप के चार कर्मचारी भी घायल हुए हैं। कैशियर मनोज कुमार ने कैश गिना तो 5300 रुपये कैश कम था। आरोपी कैश भी लेकर फरार हो गए। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed