फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monday is the hottest day of the year, mercury reached 43.8 degrees, people are suffering from heat

Chandigarh News: सोमवार को साल का सबसे गर्म दिन, पारा 43.8 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बेहाल या

Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Monday is the hottest day of the year, mercury reached 43.8 degrees, people are suffering from heat
चंडीगढ़। गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। सोमवार चंडीगढ़ में यह इस साल से सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। शहर का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे। इस दौरान बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन



गर्मी की वजह से चंडीगढ़ में सड़कें सुनी रहीं। कार्य दिवस होने के बाद भी लोग सड़कों पर कम नजर आए। यहां तक की सूर्यास्त के बाद भी गर्मी का प्रकोप उसी तरह बना रहा। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। इससे पहले दिन में शहर के सभी प्रमुख बाजार, पार्क और सुखना लेक पर सन्नाटा पसरा रहा। सुखना लेक के पास नींबू पानी बेचने वाले हरीश ने बताया कि गर्मी की वजह से बहुत कम लोग आ रहे हैं। वह सुबह से शाम तक करीब 50 से 60 ग्लास बेच लेता है, लेकिन सोमवार सुबह से दोपहर 3 बजे तक महज 6 ग्लास नींबू पानी ही बेच पाया।
विज्ञापन


14 और 15 जून को बदलेगा मौसम


14 और 15 जून को मौसम बदलेगा। इस दौरान तेज बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की बात कही गई है। वहीं 10 व 11 जून को ऑरेंज अलर्ट और 12 और 13 जून को यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले पांच दिन का अनुमान


दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

10 जून 44 28

11 जून 44 28

12 जून 44 28

13 जून 43 28

14 जून 42 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article