फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with foreign woman and death, shocking revelation

बॉर्डर पर प्रताड़ित विदेशी महिला की मौत, चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 12 Sep 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 12 Sep 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
molestation with foreign woman and death, shocking revelation

पाकिस्तान बॉर्डर पर अधिकारियों की शारीरिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ की शिकार विदेशी महिला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, गुरुनानक देव अस्पताल के मेडिकल वार्ड नंबर 4 में शनिवार को दम तोड़ने वाली जांबिया की महिला एचआईवी पाजिटिव थी।

विज्ञापन


रविवार को महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि महिला की मौत की खबर उसके परिजनों व दिल्ली स्थित जांबिया के हाईकमीशन को दे दी गई। सोमवार को विदेश मंत्रालय से मिलने वाले आदेश के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक विदेशी महिला को साढ़े 7 बजे के करीब आईसीयू में टेस्ट करने के लिए ले जाया गया तो उसे दौरे पड़ने लगे। डॉक्टरों की स्पेशल टीम के मुखिया डॉ. एन एस नेकी ने उसे बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया जांच में महिला के एचआईवी पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी वजह से उसे भयानक तरह के कई दौरे पड़े और मौत हो गई। विदेशी महिला की मौत की सूचना मिलने पर घंरिडा थाना इंचार्ज दविंद्र सिंह, तहसीलदार अटारी अमरजीत सिंह अस्पताल पहुंचे और शव मोर्चरी में रखवाया।

मौत की खबर परिजनों व दिल्ली स्थित हाईकमीशन को दी गई

molestation with foreign woman and death, shocking revelation

घटना की जानकारी डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने विदेश मंत्रालय व जांबिया के हाईकमीशन और मृतका के परिवार को दी है। माना जा रहा था महिला का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन ने दस्तावेज पूरे नहीं किए।

इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डीसी ने बताया कि महिला की मौत की खबर उसके परिजनों व दिल्ली स्थित हाईकमीशन को दे दी गई है। सोमवार को विदेश मंत्रालय से मिलने वाले आदेश के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

उधर, विदेशी महिला की मौत को लेकर रविवार की दोपहर डीसी प्रदीप सभ्रवाल के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना के बारे एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। मामला विदेशी महिला की मौत से संबंधित होने के चलते जिला प्रशासन कोई जानकारी देने में संकोच कर रहा है।

घटना के बारे पता लगाने के लिए किस अधिकारी को लगाया गया है, इस बारे भी प्रशासन ने उसका नाम गुप्त रखा है। उस अधिकारी को मौत के कारणों का जल्दी पता कर डीसी के समक्ष रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।

पाक बॉर्डर पर छेड़छाड़ की शिकार हुई थी विदेशी महिला

molestation with foreign woman and death, shocking revelation

वाघा बॉर्डर पर वीरवार रात जांबिया निवासी महिला बेहोश मिली  पाकिस्तान बॉर्डर के अधिकारियों पर महिला के साथ शारीरिक प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस के अनुसार जांबिया निवासी 28 साल की महिला महाराष्ट्र की एक कंपनी एसीएमई मशीनरी इंडिया प्राइवेट लि. में 19 जून को बिजनेस दौरे पर आई थी। इसके बाद वह दिल्ली-लाहौर बस से वो पाकिस्तान जाने के लिए निकली।

पाकिस्तान का वीजा न होने के कारण उसे अमृतसर बॉर्डर पर अधकारियों ने रोका बाद में उसे जाने दिया। इसके बाद पाकिस्तान अधिकारियों ने उसे रोक लिया और वीजा न होने के कारण उसे वापस भारत भेज दिया। बताया जा रहा है कि सारी रात वह जीरो लाइन पर घूमती रही।  सुबह भारत के इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे बेहोश पाया।

होश में आने के बाद जब बीएसएफ अधिकारियों, अटारी के तहसीलदार अमरजीत सिंह और एसएचओ घरिंडा रविंदर सिंह ने उसके बारे में जानने की कोशिश की तो उसने कुछ नहीं बताया। हालत ठीक न होने के कारण उसे 26 जून की रात को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया।

शनिवार दोपहर जब उसे होश आया तो उसने अपनी देखभाल कर रहे दो कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार किया। डॉक्टर को भी उसने डोंट टच मी कहकर चेकअप करने से मना कर दिया।  प्रशासनिक अधिकारियों को महिला के पासपोर्ट से पता चला कि उसे 27 जून को अपने देश वापस जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed