फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation in CM's bus: orbit buses will not appear on streets

बस में छेड़छाड़: डिप्टी सीएम ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 03 May 2015 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
molestation in CM's bus: orbit buses will not appear on streets

मोगा बस कांड की वजह से चौतरफा किरकिरी के बाद शनिवार को पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने ऑर्बिट बसों को सड़कों से हटाने के निर्देश दे दिए। कंपनी ने तत्काल सभी बसों को सड़कों से हटा लिया है।

विज्ञापन


सुखबीर बादल और उनके पारिवारिक सदस्यों के मालिकाना हक वाली ऑर्बिट बसें मोगा कांड की वजह से लगातार विपक्ष के निशाने पर थीं। शनिवार को उप मुख्यमंत्री ने ऑर्बिट बसों को वापस लेने के निर्देश जारी करने के साथ ही कंपनी के सारे स्टाफ को ओरिएंटेशन कोर्स करवाने के लिए कहा। यह भी कहा कि जब तक कोर्स पूरा न हो, ऑर्बिट की कोई बस सड़कों पर न दौड़ें।
विज्ञापन


इसके तत्काल बाद कंपनी ने सभी बसों को वापस ले लिया और स्टाफ को कोर्स करवाने की घोषणा की। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कोर्स पूरा होने तक इसकी कोई बस नहीं चलेगी। बीते बुधवार शाम को मोगा से बाघापुराना जा रही ऑर्बिट की एक बस में छेड़छाड़ के बाद दलित महिला छिंदर कौर और उनकी बेटी अर्शदीप कौर को धक्का दे दिया गया था। घटना में अर्शदीप की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले पर उठे सवाल
सुखबीर बादल ने ऑर्बिट बसों को सड़कों से उतारने का फैसला भले ही ले लिया हो, लेकिन इस पर तमाम तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कहीं कंपनी के स्टाफ को पुलिस वेरिफिकेशन से बचाने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया है। आशंका है कि अब ऑर्बिट की जगह किसी और नाम से बसें चलाई जाएंगी। हालांकि, सरकार की ओर से इन आशंकाओं को सिरे से नकारा जा रहा है।

250 के करीब है बादल परिवार की बसों की संख्या

molestation in CM's bus: orbit buses will not appear on streets

ऑर्बिट बसों से संबंधित बादल परिवार की यह ट्रांसपोर्ट कंपनी अविभाजित पंजाब के समय से है। यह 1947 से चल रही है। इस प्रकार इस कंपनी का इतिहास 50 वर्ष से भी अधिक का है। साल 2002 में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार बनने पर ऑर्बिट व बादल परिवार से संबंधित अन्य संपत्ति की विजिलेंस जांच भी करवाई गई थी।

हालांकि, बाद में अदालत से बादल परिवार को क्लीन चिट मिली। बहरहाल, ऑर्बिट एविएशन में सुखबीर बादल व उनके परिवार का एक बड़ा शेयर है। अब उनके निर्णय के मुताबिक कंपनी ने बसें सड़कों से उतार ली हैं।

विरोध हुआ तो बनी निगरानी कमेटी
: इससे पहले गत शुक्रवार को पंजाब सरकार ने बसों में सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया था। राज्य के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल के नेतृत्व में गठित यह कमेटी सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट में मुसाफिरों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए सुझाव देगी। इस कमेटी को बसों में अधिक निगरानी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करने की संभावनाओं को तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे भी विरोध से ही जोड़कर देखा रहा है।

बादल परिवार के मालिकाना हक वाली बसों की संख्या करीब 250 है। इनमें से एक बड़ा आंकड़ा ऑर्बिट कंपनी से संबंधित बसों का है। वहीं, बादल परिवार के बसों के इस बेड़े में कई सुपर लग्जरी बसें भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed