फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation case, rohtak sister real truth

3 गांव के 33 लोग खोजेंगे बहनों की 'बहादुरी' का सच

Sat, 27 Dec 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Dec 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
molestation case, rohtak sister real truth

रोडवेज बस में कथित छेड़छाड़ व मारपीट मामले में तीनों गांवों कंसाला, हुमायूंपुर और बखेता गांव के 33 लोगों की कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी दोनों पक्षों से बातचीत कर पंचायती स्तर पर समझौता कराने का प्रयास करेगी। कमेटी युवाओं को और अधिक संस्कारवान बनाने और कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने का भी काम करेगी।

विज्ञापन


मंथन किया गया कि किसी भी मामले के समाधान के लिए पंचायत पहले अपने स्तर पर ही मंथन करें तो बेहतर परिणाम होंगे। कमेटी का अध्यक्ष कंसाला निवासी सूरजभान को बनाया गया है। बता दें कि  कंसाला, हुमायूंपुर और बखेता मामले में आरोपी कुलदीप, मोहित और दीपक के गांव आसन के निकटवर्ती गांव हैं। पंचायत में दोनों पक्षों में से कोई भी पक्ष शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोर्ट की कार्रवाई में दखलअंदाजी नहीं

molestation case, rohtak sister real truth

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे कंसाला गांव के सरपंच रामबीर ने कहा कि बस में छेड़छाड़ व मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों से मुलाकात की जाएगी। दोनों के बीच समझौते का प्रयास किया जाएगा।

कोर्ट में जो कार्रवाई चल रही है पंचायत उसमें दखलअंदाजी नहीं करेगी। पंचायत के समन्वयक एवं 33 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष सूरजभान ने कहा कि मामले में बड़ी खापों, पंचायतों व सामाजिक संगठनों को भी शामिल किया जाएगा।

ये होंगे 33 सदस्य

molestation case, rohtak sister real truth

अध्यक्ष सूरजभान के अलावा कमेटी में कंसाला गांव से पूर्व सरपंच कृष्ण, राजकुमार, पंडित रामकुमार, रणजीत, राय सिंह, रामबीर, सत्यनारायण शर्मा, रामकुमार, पंडित सतबीर, जसवंत वाल्मीकि, मा. नरेश, पूर्व सरपंच रामकंवर, भगत सिंह, बलजीत व सोमराम को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार बखेता से रामचंद्र, आजाद सिंह, ओमप्रकाश, रामरतन, देवी सिंह, कृष्ण, रामबीर, जयभगवान, लखमी, जगरूप, फूलचंद, लीली वाल्मीकि व आनंद और गांव हमायूंपुर से राजबीर, पूर्व सरपंच राजेश, जयनारायण, अनिल, संत सिंह, सुलतान, शमशेर, हरेंद्र, रवींद्र, दिलबाग व सतपाल को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed