{"_id":"5b0e359b4f1c1b996e8b579d","slug":"molestation-allegation-on-hcs-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"HCS अफसर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, महिला कर्मी ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HCS अफसर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, महिला कर्मी ने दर्ज कराई शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 30 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला कर्मचारी ने एक एचसीएस अफसर के खिलाफ पुलिस और विभाग के निदेशक से छेड़छाड़ की शिकायत की है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत विभाग के निदेशक से की गई है और उन्होंने जांच संयुक्त निदेशक को सौंपी है।
युवती ने महिला थाने को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से एचसीएस अफसर लगातार उसका पीछा कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अफसर ने उसको अपने केबिन में टाइपिंग के बहाने बुलाकर लंच ऑफर किया। युवती का आरोप है कि जब उसने लंच करने से मना कर दिया तो अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
शोर मचाने पर साथी कर्मी भी युवती के बचाव में पहुंच गए। युवती का आरोप है कि एक दिन पहले भी एचसीएस अधिकारी ने कॉफी ऑफर किया था, जिसे उसने मना कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक एचसीएस अधिकारी ने करीब दो महीने पहले यहां ज्वाइन किया है। लेकिन उसके व्यवहार महिला कर्मियों में भय है। इस घटना की शिकायत मिलते ही दफ्तर के तमाम कर्मियों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने दिखाया रौब
घटना के बाद जब अधिकारी को गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा था, तो उसने रौब डालते हुए पुलिस अधिकारी के बारे में पूछताछ की। युवती के परिजनों ने अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद डीडीआर दर्ज कर ली है। मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी, जबकि विभाग ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमारी, एसएचओ, महिला थाना, पंचकूला