फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali's Ojasvi takes aim with air rifle, gets first place

Chandigarh News: मोहाली की ओजस्वी ने एयर राइफल से शाधा निशाना, हासिल किया पहला स्थान

Sun, 17 Nov 2024 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Mohali's Ojasvi takes aim with air rifle, gets first place
मोहाली। स्कूल विभाग की ओर से आयोजित की जा रही खेड़ां वतन पंजाब दीयां की शूटिंग प्रतियोगिता के पहले फाइनल का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इसमें मोहाली की अंडर-17 की खिलाड़ी ओजस्वी ठाकुर (आईएसएसएफ) ने 631.9 का उच्च स्कोर बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। साथ ही मुक्तसर की अंडर-17 की सारिका कंबोज ने एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 624 .2 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, फतेहगढ़ की रिसिता धवन ने भी एयर राइफल में 623.6 का अच्छा स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


फेज-6 की शूटिंग रेंज में खेड़ा वतन पंजाब दीयां की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर से किया जा रहा है। इसमें पंजाब के सभी जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता में अंडर - 14, 17, 21, 21 से 30, 31 से 40, 41 से 50, 51 से 60, 61 से 70 और 71 वर्ष के खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। इस शूटिंग प्रतियोगिता में 10, 25 और 50 मीटर की रेंज पर निशाना लगाते हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शूटिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। इस शूटिंग प्रतियोगिता के कई खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतर स्कोर बनाया। इसके साथ ही रविवार को भी फाइनल रिजल्ट जारी किए जाएंगे। वहीं, शूटिंग प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed