फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali's garbage will fall near Patiala's Rao in Nayagaon

Chandigarh News: नयागांव में पटियाला की राव के पास गिरेगा मोहाली का कूड़ा

Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Mohali's garbage will fall near Patiala's Rao in Nayagaon
चंडीगढ़। मोहाली का कूड़ा नयागांव में पटियाला की राव के पास गिरने की खबर के बाद से शहर में हलचल है। कई लोग इसका विरोध कर चुके हैं। मंगलवार को हुई सदन की बैठक में पार्षद सौरभ जोशी ने यह मुद्दा उठाया और मांग रखी कि मोहाली के इस फैसले पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने आयुक्त से आग्रह किया कि कूड़ा पटियाला की राव में भी आ सकता है। इसकी शिकायत एनजीटी से तुरंत की जानी चाहिए ताकि इस पर बैन लगे।
विज्ञापन

पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि मोहाली अपना कूड़ा नयागांव में भेजने की योजना पर काम कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो नयागांव में एक और कूड़े का पहाड़ बन जाएगा। चंडीगढ़ पहले ही डड्डूमाजरा में कूड़े के पहाड़ को झेल रहा है। नयागांव में भी ऐसा पहाड़ बना तो लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि यह सब पटियाला की राव के पास हो रहा है और इस पर रोक नहीं लगाई जा रही। उन्होंने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि तुरंत इस पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि भविष्य में यह चंडीगढ़ के लिए बहुत बड़ी समस्या हो सकता है। जोशी ने कहा कि पटियाला की राव में कूड़ा गिराने की भी शिकायतें आती हैं। इसलिए इसकी शिकायत एनजीटी से भी की जानी चाहिए ताकि इस पर रोक लग सके।
विज्ञापन


कूड़ा गिराने का विवाद काफी पुराना : कूड़ा गिराने को लेकर चंडीगढ़ और नयागांव में विवाद नया नहीं है। पिछले कई वर्षों से राजिंद्रा पार्क के पास नयागांव की तरफ से चंडीगढ़ की जमीन पर कूड़ा गिराने को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार इसकी शिकायत हुई है कि नयागांव का कूड़ा चंडीगढ़ के एरिया में गिराया जा रहा है। अभी भी ऐसी शिकायतें आती हैं। जोशी के सवाल उठाने पर सदन में नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नयागांव की तरफ से पहले भी चंडीगढ़ के एरिया में कई बार उनका कूड़ा गिराया जाता रहा है। इसको लेकर उन्होंने मोहाली को दो बार पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed