{"_id":"66cdd8bd429471e28f048f08","slug":"mohali-two-man-filed-petition-in-punjab-haryana-high-court-against-kangana-ranaut-new-film-emergency-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court: कंगना की इमरजेंसी के खिलाफ HC में याचिका दाखिल, मोहाली के दो लोगों ने दायर की पीटिशन, सुनवाई जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court: कंगना की इमरजेंसी के खिलाफ HC में याचिका दाखिल, मोहाली के दो लोगों ने दायर की पीटिशन, सुनवाई जल्द
Tue, 27 Aug 2024 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:17 PM IST
सार
मोहाली के दो लोगों ने कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
हाई कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी छह सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह व गुरमोहन सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यदि फिल्म ऐसे ही रिलीज हुई तो इससे सिखों की भावनाएं आहत होंगी। फिल्म जानबूझकर सिखों की छवि खराब करने के इरादे से बनाई है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया जाए, जिसमें एसजीपीसी के सदस्य शामिल हों। उन्हें फिल्म दिखाई जाए और विवादित सीन फिल्म से काटे जाएं। उसके बाद ही उसे रिलीज किया जाए। कोर्ट में जल्द ही इस मामले की सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
इमरजेंसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही पंजाब में इसका विरोध शुरू हो गया था। याचिका में केंद्र सरकार, एसजीपीसी, कंगना रनौत, कई मीडिया हाउस, यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी प्रतिवादी बनाया गया है। अभी याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर हुई है। अगर इस पर कोई तकनीकी आपत्ति नहीं लगती है तो यह जल्द ही यह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकती है।
विज्ञापन