फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali's three women cricketers selected in Challenger Trophy

मोहाली की तीन महिला क्रिकेटरों का चैलेंजर ट्रॉफी में चयन

Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Mohali's three women cricketers selected in Challenger Trophy
चंडीगढ़। मोहाली की तीन लड़कियों का चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। इनमें कारपेंटर की लड़की और महिला क्रिकेटर अमनजोत कौर और हरलीन दियोल का ए टीम और न्यू चंडीगढ़ की रहने वाली तानिया भाटिया इंडिया का बी में चयन हुआ है। चैंलेंजर ट्रॉफी रायपुर में 20 से 25 नवंबर तक खेली जानी है। इसके लिए यह तीनों महिला क्रिकेटर वीरवार को रायपुर के लिए रवाना हो रही हैं। अमनजोत कौर ऑलराउंडर के तौर पर पहले यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम से खेलती थी। अब वह पंजाब के लिए खेलती हैं।
विज्ञापन

इस आधार पर हुआ चयन
बीसीसीआई की ओर से सीनियर इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में अमनजोत कौर ने 5 मौचों में 192 रन बनाए थे। वहीं इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अमनजोत ने 5 मैचों में 8 विकेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए पहले ही मैच में 66 रन बनाए थे। इस आधार पर इस महिला खिलाड़ी का इंडिया ए में चयन हुआ।
विज्ञापन

तैयारी पूरी हैं, बेहतर करने का प्रयास
अमनजोत कौर ने बताया कि वह मोहाली के फेज-5 में रहती हैं। उनके पिता भूपिंदर सिंह कारपेंटर का काम करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। अमनजोत ने कहा कि वह एमसीएम डीएवी कॉलेज- 36 में पीजीडीएमसी कर रही हैं। चैलेंज ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयारी की है। ट्रॉफी जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed