फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali purab apartment, mohali news

पूरब अपार्टमेंट में फिर चोरी, आरोप- न सिक्योरिटी, न चलते हैं सीसीटीवी कैमरें

Sun, 26 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Mohali purab apartment, mohali news
पूरब अपार्टमेंट में फिर चोरी - फोटो : अमर उजाला
गमाडा सीए से मुलाकात के अभी दो दिन भी नहीं हुए कि शनिवार को चोरों ने एक बार फिर पूरब अपार्टमेंट में सेंध लगा दी। इस बार चोरों ने ईटीओ के पिता के घर को निशाना बनाया। चोर फ्लैट में लगी महंगी टूटीयां और बिजली के तार चोरी कर ले गए। घर के मालिक ने इस मामले में पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अबोहर में तैनात ईटीओ के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने फ्लैट नंबर ए 501 में आए। उन्होंने टावर इंचार्ज से चाबियां ली और फ्लैट देखने चले गए। जब वह फ्लैट के अंदर गए तो देखा की वहां पर लगे बिजली के सभी स्विच और तार समेत कई समान गायब थे। उन्होंने टावर इंचार्ज को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


गमाडा द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए पूरब अपार्टमेंट के फ्लैट्स में आए दिन चोरी की वारदात हो रही हैं। इससे फ्लैट धारकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूरब अपार्टमेंट में ज्यादातर खाली पड़े फ्लैटों में चोर खिड़कियों से घुस कर बिजली के तार, गैस पाइप और महंगे नल चोरी कर ले जा रहे हैं। कई फ्लैटों से चोर लगभग सभी सामान चोरी कर ले गए हैं। इस मामले को फ्लैट धारक कई बार गमाडा के ध्यान में ला चुके हैं। वहीं पुलिस को भी इससे अवगत करवा चुके हैं, फिर भी चोरी की वारदात नहीं रुक रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न सिक्योरिटी, न चलते हैं सीसीटीवी कैमरे

Mohali purab apartment, mohali news
पूरब अपार्टमेंट्स - फोटो : File Photo
टूटी दीवार बन रही समस्या
गमाडा द्वारा पूरब अपार्टमेंट के चार टावरों के चारों ओर दीवार बनाई गई है। यह दीवार एक जगह पर टूट कर गिर गई है, इसे अब तक ठीक नहीं किया गया। इस कारण अपार्टमेंट में चोरी की वारदात बढ़ रही है। दीवार गिरने और छोटी होने के कारण चोर आसानी से अंदर घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

न सिक्योरिटी, न चलते हैं सीसीटीवी कैमरे
पूरब अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके लूना ने कहा कि ज्यादातर फ्लैट खाली है। सुविधाएं न होने के कारण अब तक फ्लैट धारकों ने गमाडा से अपने कब्जे नहीं लिए हैं। इस कारण चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए गमाडा जिम्मेवार है क्योंकि गमाडा द्वारा फ्लैट देते समय सिक्योरिटी देने का वायदा किया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा अपार्टमेंट में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वह नहीं चलते हैं।

गमाडा सीए ने काम शुरू होने का दिया था भरोसा
गमाडा सीए से मीटिंग करने के बाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को अधूरे काम पूरा करने, सिक्योरिटी उपलब्ध करवाने समेत उनकी मांगों को कुछ दिनों में पूरा करने का आश्वासन दिया था। अभी मीटिंग को दो दिन नहीं हुए थे, अपार्टमेंट में फिर चोरी की वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed