फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali police arrest five members of sampat nehra gang

मोहालीः पुलिस ने दबोचे संपत नेहरा गैंग के 5 लोग, इनमें एक फौजी...हथियार बरामद

Thu, 14 Jun 2018 09:34 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 14 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
mohali police arrest five members of sampat nehra gang
पुलिस ने दबोचे संपत नेहरा गैंग के 5 लोग
गैंगस्टर संपत नेहरा गैंग के पांच गैंगस्टरों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सेना का जवान भी है। वह गैंगस्टर संपत के पैतृक गांव चुरू राजस्थान का ही रहने वाला है। आरोपियों के पकड़े जाने से जहां मोहाली में हुई लूट और किडनैंपिंग व पंचकूला में गन प्वाइंट पर दो कार छीनने की वारदातें सुलझी हैं। यह दावा एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी कुछ समय से इलाके में लूट और किडनैपिंग की वारदातों में शामिल थे। आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ भाऊ निवासी गांव खंडूर थाना मक्खू जिला फिरोजपुर, शुभनदीप सिंह उर्फ शुभ निवासी मंडियाला थाना चटीविंड जिला अमृतसर साहिब, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी गांव केसरी थाना साहा जिला अंबाला हरियाणा,  गुरविंदर सिंह उर्फ गुगी निवासी गांव थाना साहा जिला हरियाणा और दिनेेश कुमार निवासी हरपाल जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई है। वह सेना की सिग्नल रेजिमेंट जयपुर में नायक के पद पर तैनात है।  
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही कई राज खुलने के आसार हैं। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि सारे आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। उन पर अंबाला समेत कई राज्य में केस दर्ज हैं। पता चला कि आरोपी आपस में व्हाट्सएप कॉल व अन्य तरह से संपर्क में थे। साथ ही संपत के निर्देश पर ही कार्रवाई करते हैं। हालांकि आरोपियों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पुलिस की पकड़ में आए आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मोहाली में दो वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद से सीआईए और दो थानों की स्पेशल टीम आरोपियों को काबू करने के लिए जुट गई थी। सोहाना थाने में वरना कार से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद जिले से गुजरने वाले सारे हाईवे और एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाके लगा दिए। साथ ही पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही थी। वहीं, वरना कार पर स्पेशल नजर थी। जैसे ही वरना कार आई। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर रोका साथ ही आरोपी डर गए और पुलिस केे उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद आरोपियों की पोल खुल गई।
 
पंचकूला से गन प्वाइंट पर लूटी कार बरामद
इस दौरान जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूला कि उन्होंने एचआर 01-ए- 5601 वरना कार पंचकूला स्थित देवी लाल पार्क से गन प्वाइंट पर दो दिन पहले लूटी थी। इस संबंधी पंचकूला के फेज-पांच थाने में केस दर्ज हुआ था। यह केस 12 जून में दर्ज हुआ है। आरोपियों ने माना है कि एक आई-20 कार भी उन्होंने छीनी थी। साथ ही उनकी पंचकूला के सेक्टर-सात में व्यक्ति को अगवा करने की योजना थी।

ये हथियार आरोपियों से हुए बरामद
पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल प्वाइंट 312 बोर समेत दस कारतूस, प्वाइंट 312 बोर एक पिस्टल, प्वाइंट 32 बोर समेत छह कारतूस एक किरपाण और वारदात में प्रयोग की गई कारें भी बरामद की थी।


जिस घर में रहे थे, उसके मकान मालिक पर केस दर्ज
एसएसपी ने बताया कि आरोपी सेक्टर-79 के एक घर में रहे थे। मकान मालिक ने उनके रहने की वेरिफिकेशन पुलिस से नहीं करवाई थी। ऐसे में मकान मालिक भी आरोपियों का साथ देने का जिम्मेदार है। मकान मालिक पर धारा-120 के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-464, 465,323, 342, 307, 148, 149 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed