फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali, Nagar Nigam, LED Lights

2 महीने में ही ठप हुईं लाखों की एलईडी लाइटें

Fri, 11 Apr 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 11 Apr 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
Mohali, Nagar Nigam, LED Lights
नगर निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से पीसीएल चौक से फेज-3 ए यूटी बाउंड्री तक लगाई गई एलईडी लाइटें दो महीनों में ही जवाब दे गईं। पांच दिन से सड़क पर लगी सारी लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


इससे जहां राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, इलाके में आपराधिक वारदात का भी खतरा बना हुआ है। हैरत वाली बात यह है कि अभी तक इसकी जानकारी अधिकारियों को ही नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निगम ने एक सरकारी एजेंसी के सहयोग से यह लाइटें प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट से ठीक पहले फरवरी में लगवाईं थीं। करीब 150 पोल पर यह लाइट लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाइट्स की विशेषता यह है कि किसी भी मौसम में इनकी लाइट साफ पड़ती है। साथ ही इससे बिजली की भी सेविंग होती है। लाइट्स लगाते समय नगर निगम का दावा था कि जितना बिल सालाना स्ट्रीट लाइट का बनता है, अगर यह लाइट लग जाएं तो बिल आधे से भी कम हो जाएगा। लेकिन, पांच दिन से लाइटें खराब पड़ी हैं। इनकी कोई भी सुध नहीं लेने वाला नहीं है।

हालांकि पहले यह लाइटें शाम छह बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक जलती थी। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो एलईडी लाइट्स के रखरखाव की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दी गई है। इसके बावजूद कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि लाइटें नई लगाई गई हैं। अगर लाइटें नहीं चल रही हैं, तो इन्हें तुरंत बदलवाया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।


इसी सड़क पर हुई थी कुछ समय पहले लूट
जिस सड़क पर लाइटें लगाई गई हैं, वह काफी महत्वपूर्ण है। फेज-3 ए से एक प्राइवेट बसों का अड्डा है। जहां से राज्य के विभिन्न जिलों के लिए बसें चलती हैं। ऐसे में लोगों का हर समय इस सड़क पर आना-जाना लगा रहता है। अभी कुछ समय पहले इसी सड़क पर हथियारों के बल पर पठानकोट से आए युवक से लूट हुई थी। दूसरा इस सड़क पर कुछ एरिया एक्सिडेंट जोन में भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed