फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali mayor election will be conducted on 28 august

मोहाली मेयर के लिए अब 28 अगस्त को होगी फाइनल जंग

Wed, 19 Aug 2015 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 19 Aug 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
mohali mayor election will be conducted on 28 august

अकालियों और भाजपाइयों की गुंडागर्दी के बाद मोहाली मेयर चुनाव स्थगित कर दिए गए। अब यह जंग 28 अगस्त को होगी। पिछले 6 महीने से मोहाली मेयर के चुनाव का फैसला अटका हुआ है।

विज्ञापन


बीते दिन भी चुनाव के दौरान शिअद-भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में जमकर तोड़फोड़ की। हाउस में माइक और टेबल का शीशा तोड़ दिया। अधिकारियों की कुर्सियां स्टेज से उठाकर नीचे फेंक दी गई। हालात इतने बिगड़ गए कि अधिकारियों ने भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन


निगम के बाहर अकाली-भाजपाई समर्थकों में घमासान हुआ। जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पथराव में विधायक सहित कई लोगों की गाड़ियों के शीशे टूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रसियों ने लगाए हंगामे की साजिश के आरोप

mohali mayor election will be conducted on 28 august

आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा है कि शिअद और बीजेपी के नेताओं ने पूरी प्लानिंग के तहत यह कार्रवाई की है। हाउस में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे बंद रखे गए। वीडियोग्राफी भी नहीं करवाई गई। मीडिया कर्मियों को निगम हाउस के बाहर ही रखा गया।

हालांकि अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले हंगामा किया था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेयर का चुनाव अब 28 अगस्त को दोपहर तीन बजे होगा। इसके लिए पार्षदों को नोटिस पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को कांग्रेस और आजाद ग्रुप के पार्षद सुबह साढ़े नौ बजे ही निगम भवन में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में पहुंचे थे।

पहले कार से फेंकी गईं बोतलें, फिर पथराव

mohali mayor election will be conducted on 28 august

सूत्रों के मुताबिक निगम के बाहर एक काले रंग की फॉर्च्यूनर में आए अकाली समर्थक ने कांग्रेस-आजाद ग्रुप के समर्थकों पर बोतलें फेंकी। इस पर कांग्रेसी समर्थक भी गुस्से में आ गए। फिर क्या था, दोनों तरफ से पथराव और नारेबाजी शुरू हो गई। कांग्रेसी और अकाली समर्थक पूरी तरह भिड़ गए। मौके पर एसपी सिटी-1 आशीष कपूर पहुंच गए।

उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की। लेकिन भीड़ को काबू करने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसी बीच पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। वहीं मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के पर धारा-323, 341, 427, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। तो कांग्रेस और आजाद ग्रुप के समर्थक निगम भवन के मुख्य गेट पर जुट गए।

उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।इसी बीच कांग्रेस के कई नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने निगम भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि छह महीने से सत्ताधारी दल मेयर चुनाव को लटका रहा है। उन्होंने अदालत की शरण लेकर चुनाव करवाने की प्रक्रिया करवाई थी। लेकिन जब अकाली दल को सत्ता हाथ से जाती दिखी तो उन्होंने चुनाव स्थगित कराने की साजिश रची।

लोगों ने रिकॉर्ड की घटना, वीडियो व्हाट्सऐप पर वायरल

mohali mayor election will be conducted on 28 august

जब पुलिस लोगों को नगर निगम के बाहर से लाठीचार्ज कर खदेड़ रही थी। तो रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग सारी घटना को कैमरे में कैद कर थे। इसके बाद पूरा दिन शहर में यह वीडियो व्हाट्सएप पर चलता रहा।

पहली बार मोहाली में बनी ऐसी स्थिति

मोहाली नगर निगम में यह पहला मौका है जब हाउस में इतनी तोड़फोड़ हुई। इससे पहले 2007 में जब मोहाली नगर काउंसिल होती थी। तो उस समय भी बवाल हुआ था। हालांकि उस समय चुनाव की प्रक्रिया हो गई थी। चुनाव कैंसल नहीं करना पड़ा था।

बादल ने आंख-कान बंद कर लिए हैं
हाउस से बाहर आते हुए विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि चुनाव के समय शिअद भाजपा पार्षदों ने मेयर चुनाव के समय जो हरकतें की हैं। वह निंदनीय हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने आंख और कान बंद कर लिए हैं। निगम में अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। पुलिस भी पूरी तरह फेल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed