{"_id":"57e42d854f1c1bf012a83180","slug":"mohali-dengue-confirmed-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: 24 घंटे में डेंगू के 79 नए केस, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: 24 घंटे में डेंगू के 79 नए केस, प्रशासन अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
मोहाली में डेंगू का प्रकोप जारी है। चौबीस घंटे में डेंगू के 79 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि जिले मेें मरीजों की कुल संख्या 661 पहुंच गई है। वहीं, मोहाली सिटी में एक दिन में 44 केस सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को घंटों लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। उन्हें तैनात रहने को कहा गया है।
वहीं, सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी यदि डेंगू या चिकनगुनिया के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत निकट के सिविल अस्पताल में संपर्क करें। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जहां पर डेंगू व चिकनगुनिया के सभी टेस्ट फ्री किए जा रहे हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो लोग 104 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जहां पर 24 घंटे मुफ्त डॉक्टरी सहायता व मरीजों की काउंसिलिंग की जाती है। इसके अलावा जिन इलाकों में फॉगिंग नहीं हो रही है। उस इलाके के लोग नगर निगम से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को 18001370007 पर कॉल करनी होगी।