{"_id":"58d17c354f1c1b8a591a1377","slug":"mohali-akam-murder-mohali-news-akam-family-members-got-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: एकम के परिजनों को मिली सुरक्षा, तीन पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: एकम के परिजनों को मिली सुरक्षा, तीन पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर जहां जिला पुलिस द्वारा एसआईटी गठित की गई। वहीं, मंगलवार को एकम के परिजनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी गई। तीन पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
इससे पहले मंगलवार सुबह मृतक एकम सिंह ढिल्लों के पिता ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों व भाई दर्शन ढिल्लों एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से मिले। मुलाकात सेक्टर-76 स्थित एसएसपी आफिस में हुई। इस दौरान एसएसपी ने एकम के पैरेंट्स का पक्ष सुना और कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।
एकम के पैरेंट्स ने बताया कि एसएसपी ने उनसे कहा कि यदि आप निमरदीप सिंह पर केस दर्ज करवाना चाहते हैं, तो पुलिस मामला दर्ज कर लेगी। जांच के दौरान यदि वह निर्दोष पाया जाता है तो केस प्रभावित होगा। ऐसे में पुलिस को जांच करने दें, इस पर पैरेंट्स ने सहमति जता दी। वहीं, एसएसपी ने पैरेंट्स से कहा कि उन्हें यदि किसी पर संदेह है तो उन्हें खुलकर बता सकते हैं। किसी को माफ नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Trending Videos
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
निमरदीप सिंह से की गई पूछताछ
एकम सिंह ढिल्लों के पैरेंट्स जिस निमरदीप सिंह पर हत्या में शामिल होने का शक जता रहे थे। पुलिस ने समन जारी कर उसे मंगलवार को बुलाया। उससे भी पुलिस ने पूछताछ की। इससे पता चला है कि हत्याकांड में अब तक उसका रोल सामने नहीं आया है।
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
दूसरी तरफ परिजनों ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल से एकम का शव लिया और फेज-6 स्थित घर पर ले गए। जहां उसके शव को कपड़े पहनाकर तैयार किया गया। साथ ही उसको टाई आदि पहनाई गई। इसके बाद सेक्टर-25 चंडीगढ़ स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार में परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस के जवान भी हाजिर रहे।
एसआईटी में एसपी भंडाल को नहीं दी गई जगह
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई। इसमें एसपी परमिंदर सिंह भंडाल को जगह नहीं दी गई है। जबकि डीएसपी डी, डीएसपी सिटी-वन को शामिल किया गया है। यह टीम तय अवधि में रिपोर्ट पेश करेगी।