फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali administration property tax notification

कड़ा फरमानः 7 दिन में प्रॉपर्टी टैक्स भरो, नहीं तो भुगतो

Sat, 28 Nov 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 28 Nov 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
mohali administration property tax notification

प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम अब सख्त हो गया है। रिहायशी और कॉमर्शियल संस्थानों के बाद अब निगम ने सरकारी संस्थानों और नामी प्राइवेट कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उक्त संस्थानों को सात दिन में अपना बनता टैक्स भरने की हिदायत दी है। टैक्स नहीं जमा करने पर निगम की ओर से उनकी संपत्ति को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद नीलामी कर टैक्स की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिन संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने साल 2013-14 का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। इनमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, शिक्षा विभाग पंजाब, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड, फेज-11 गोल्फ क्लब, फिलिप्स जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। यह पहला मौका है जब एक साथ इतने सरकारी विभागों और कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों का कहना है कि तय समय में टैक्स न जमा करवाने पर विभागों को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद नीलामी कर टैक्स की वसूली की जाएगी। इससे पहले विभाग ने सितंबर में टैक्स की वसूली के लिए नोटिस जारी किए थे। गमाडा को छोड़कर किसी भी विभाग ने टैक्स जमा नहीं करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस के विभिन्न दफ्तरों ने भी अब तक टैक्स नहीं भरा है। निगम उन्हें पहले ही डिफॉल्टर घोषित कर चुका है। डिप्टी मेयर मनजीत सेठी ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए निगम काफी सख्त है। सभी को बनता टैक्स चुकाना ही पड़ेगा।

तीन करोड़ रुपये का बकाया
जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों और सरकारी विभागों पर कुल तीन करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। इसे वसूलने के लिए निगम ने कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर  ली है। निगम ने सात दिन का समय दिया है

जोन में बांटकर वसूला जा रहा टैक्स
निगम ने साल 2013-14 में शहर में प्रॉपर्टी टैक्स लेना शुरू किया था। इसके लिए पूरे शहर को विभिन्न जोन में बांटा गया था। इसमें रिहायशी एरिया, कामॅर्शियल प्रॉपर्टी को शामिल किया गया था। उसी हिसाब से स्थानीय लोग, सरकारी विभागों और निजी कंपनियों को प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना था। निगम कई बार नोटिस जारी कर टैक्स जमा करवाने की हिदायत दे चुका है। लेकिन इस बार निगम ने आखिरी चेतावनी दी है। टैक्स नहीं जमा करवाने पर निगम प्रॉपर्टी को अटैच करेगा।


नहीं कर सकेंगे बहानेबाजी
निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त लोगों के घरों के बाहर नोटिस लगाए जा रहे हैं। साथ ही नोटिस लगाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी तक करवाई जा रही है। ताकि बाद में कोई किसी तरह की बहानेबाजी न करे कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed