{"_id":"075ce3ab99d51486f7e5b68d119460a2","slug":"moga-shatabdi-and-ludhiana-shatabdi-cancelled-due-to-fogg-in-january-and-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा-लुधियाना शताब्दी से जुड़ी बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा-लुधियाना शताब्दी से जुड़ी बुरी खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Nov 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में भारी कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने जनवरी से फरवरी के बीच 30 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें अधिकतर ट्रेनें उत्तर की ओर जाने वाली होंगी, जो 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि चार ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की जाएंगी। इसके अलावा दो ट्रेनों को उनके मुख्य रूट से डायवर्ट किया जाएगा।
डिब्रूगढ़ राजधानी, लुधियाना शताब्दी और मोगा शताब्दी के अलावा झारखंड संपर्क क्रांति, गढ़वाल एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस उन 30 ट्रेनों में से हैं, जो 47 दिनों तक नहीं चलेंगी। भारी कोहरे की वजह से हटिया, सीतामढ़ी, सहरसा, लुधियाना, सियालदह और हावड़ा से आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन