{"_id":"648ec31b3a5e6312c50e3ac9","slug":"moga-police-solved-moga-loot-incident-after-arresting-four-accused-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moga News: मोगा में ज्वेलर की हत्या-लूट के चार आरोपी काबू, तीन बिहार और एक महाराष्ट्र से आया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga News: मोगा में ज्वेलर की हत्या-लूट के चार आरोपी काबू, तीन बिहार और एक महाराष्ट्र से आया हाथ
Sun, 18 Jun 2023 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 02:13 PM IST
सार
Moga News: मोगा में ज्वेलर की हत्या-लूट के चार आरोपी काबू, तीन बिहार और एक महाराष्ट्र से आया हाथमोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मोगा पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी।
- फोटो : twitter
विस्तार
मोगा की राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
In a major breakthrough, @MogaPolice in a joint operation with #AGTF, Punjab supported by @Bihar_Police & Central agencies solved the Moga Loot Incident after arresting 3 accused from Patna & 1 from Nanded, #Maharashtra (1/3) pic.twitter.com/zKzhpImSvj
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 18, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
12 जून को मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान पर बैठा था। करीब 1.30 बजे पांच लोग आए, जिनमें से तीन शोरूम के अंदर दाखिल होकर सामान दिखाने को कहने लगे।
कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा। अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए। गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई।
कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा। अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए। गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई।