{"_id":"574ae6d94f1c1b6229108cbc","slug":"modi-yoga-class-modi-yoga-class-schedule-modi-chandigarh-visit-international-yoga-day-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 21 जून को मोदी करेंगे 23 योगासन, जानिए कौन-कौन से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 21 जून को मोदी करेंगे 23 योगासन, जानिए कौन-कौन से?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल योग डे पर प्रधानमंत्री मंत्री चंडीगढ़ में होंगे। यहां वे हजारों लोगों के साथ 23 योगासन करते नजर आएंगे। चंडीगढ़ की हेरीटेज बिल्डिंग कैपिटल कॉम्पलैक्स में यह भव्य आयोजन किया जाएगा। कई राज्यों के हजारों लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कई नामी हस्तियां भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगी।
कार्यक्रम की शुरू आत प्रार्थना से होगी। जिसमें ॐ शब्द का उच्चारण भी कराया जाएगा। इसके बाद मोदी विभिन्न प्रकार के कुल 23 आसन करेंगे। समापन पर संकल्प लिया जाएगा और शांतिपाठ होगा, इसके लिए 2 मिनट का समय तय है। अंत में 15 मिनट का समय विशेष प्रदर्शन के लिए रिजर्व रखा गया है।

मोदी लोगों को ये सभी आसन कराएंगे
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास
- फोटो : फाइल फोटो
चालन क्रियाओं में शिथिलीकरण अभ्यास, ग्रीवा चालन, चार प्रकार से गर्दन को घुमाने की क्रिया होगी। कुल 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। स्कंध खिंचाव के अंदर स्कंध चक्र, काटे चालन और घुटना चालन होगा, जिसके लिए 4 मिनट का समय तय है। योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, पादह्स्तासन, अर्ध चडासन, त्रिकोणासन आदि करवाए जाएंगे। जिसके लिए 4 मिनट का समय तय है।
भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्टासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन और वक्रासन भी कराए जाएंगे। समय 5 मिनट होगा। पेट के बल लेट कर किए जाने वाले आसनों के लिए 4 मिनट का समय होगा। जिसमें मकरासन, भुजंगासन, शलभासन कराए जाएंगे। पीठ के बल लेट कर कराए जाने वाले आसनों के लिए 6 मिनट का समय तय है। इसमें सेतुवंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन और शवासन कराए जाएंगे।
बैठ कर किए जाने वाले आसनों में कपाल भाति 3 बार कराई जाएगी जिसका समय 5 मिनट तय है। नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम प्रणायाम 5 बार होंगे और 5 मिनट का समय होगा। शीतली प्रणायाम और भ्रामरी प्रणायाम के लिए 2 मिनट का समय रखा गया है। गर्दन सीधी रख 1 मिनट का ध्यान रखा जाएगा।