फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi yoga class in chandigarh, international yoga day, modi chandigarh visit, chandigarh

21 जून को मोदी की योग क्लासः कौन-कहां बैठेगा, ले आउट बनेगा

Thu, 02 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
modi yoga class in chandigarh, international yoga day, modi chandigarh visit, chandigarh
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैपिटल कांप्लेक्स में कौन कहां बैठेगा, किस ग्रुप को कौन योग कराएगा इसका पूरा ले आउट तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी संस्थाओं, पंजाब, हरियाणा और सेना सहित सभी से उनके प्रतिभागियों की सूची सोमवार तक जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


प्रतिभागियों और उनके को-आर्डिनेटर्स के नाम और पते सहित सूची उपलब्ध करवानी होगी। इस सूची के बाद प्रशासन पूरे कैपिटल कांप्लेक्स का ले आउट प्लान तैयार करेगा। जिसमें मैप बनेगा और बताया जाएगा कि कौन ग्रुप कहां बैठेगा। एक ग्रुप में 50 प्रतिभागी होंगे और उन पर एक को आर्डिनेटर होगा।
विज्ञापन


इस पूरे ग्रुप को उनकेबैठने के स्थान का मैप दिया जाएगा। बुधवार को यूटी सचिवालय में एडवाइजर परिमल राय ने अधिकारियों को एक मीटिंग में इस आशय काआदेश दिया। इस मीटिंग में सभी योग संस्थाओं, सेना के अधिकारियों, पीयू वीसी सहित दूसरे अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग करीब दो घंटे चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अब पूरे कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड लेवल पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि कार्यक्रम के लिए पतंजलि, ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मऋषि संस्थान पर 10 हजार से अधिक वालंटियर्स लाने की जिम्मेदारी है। सेना से भी 10 हजार जवान आएंगे।

पार्किंग बनाने में छूट रहे अधिकारियों के पसीने
इस कार्यक्रम में 30 से 35 हजार लोग शामिल होंगे । इस कार्यक्रम को कराने में प्रशासन केभी पसीने छूटने लगे हैं। कई अधिकारी तो इसे बड़ा मुश्किल काम बता रहे हैं। खासकर पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था को लेकर। 30 से 40 हजार लोगों को लाने, ले जाने के लिए सैकड़ों बसों की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे में इन्हें पार्किंग के लिए बड़े ग्राउंड की आवश्यकता होगी। कैपिटल कांप्लेक्स के पास पड़ने वाले राजेंद्रा गार्डन में हेलीपैड बनाया जाना है। ऐसे में इसे बसों की पार्किंग स्थल नहीं बनाया जा सकता। अब प्रशासन के सामने दिक्कत यह खड़ी हो गई है कि आखिर पार्किंग कहां बनाई जाए। इसको लेकर अधिकारियों में विचार विमर्श जारी है।


सेलिब्रिटी बुलाने की बजाए सफलता पर ध्यान
प्रशासन ने किसी बड़ी सेलिब्रिटी को बुलाने की बजाए अब कार्यक्रम की सफलता पर फोकस करना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह जरूरी नहीं है कि हीरो, हीरोइन आएं, बल्कि यह जरूरी है कि यह कार्यक्रम जिस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है वह सफल हो जाए। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में कोई परेशानी उत्पन्न हो। इसलिए सेलिब्रिटी का ख्याल फिलहाल छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed