{"_id":"57ac9d6e4f1c1bb461ee669f","slug":"modi-speech-on-go-rakshak-big-impact-haryana-govt-took-big-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौ रक्षकों पर मोदी के बयान के बाद हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ रक्षकों पर मोदी के बयान के बाद हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand badri cow in NBAGR list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोरक्षकों पर उठाए गए सवाल के बाद हरियाणा सरकार रिव्यू के मोड में आ गई है। दो बड़े फैसले लिए गए हैं। दरअसल, प्रदेश सरकार ने नकली गोरक्षकों की पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सभी गोरक्षकों की पुलिस वेरिफिकेशन होगी। इसके बाद असली गोरक्षकों को हरियाणा गोसेवा आयोग की ओर से परिचय पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे।
आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद हरियाणा ने असली और गोरक्षकों की पहचान संबंधी पहल की है। गोरक्षकों और दलों की सूची मंगवाई गई है। अब तक करीब 100 आवेदन मिले हैं, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही गोरक्षकों या गोरक्षक दल को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।
चेयरमैन ने कहा कि गोरक्षक केवल गोवंश की रक्षा के लिए पुलिस को सूचना दे सकते हैं या ऐसी गतिविधियों को रोकने में पुलिस की सहायता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिकार किसी आम नागरिक को भी होगा। उन्हें किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने का हक नहीं है। गोरक्षा के नाम पर किसी भी अन्य गतिविधि में लिप्त लोगों से आयोग का कोई लेना-देना नहीं होगा।

गाय बचाने के लिए जारी किया जाएगा टोल फ्री नंबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
गोरक्षकों के साथ-साथ गाय बचाने के लिए भी प्रदेश सरकार ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किए जाएंगे। हरियाणा सरकार के नुमाइंदों ने वीरवार को सूबे के साधु-संतों के साथ सेक्टर-17 सचिवालय में बैठक कर रणनीति तैयार की। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गो हत्या और गो तस्करों के मामलों पर शिकंजा कसने की मुहिम तेज करने के आदेश दिए गए हैं।
जिन पुलिस थानों के तहत गोतस्करी के केस अधिक आ रहे हैं उन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी हुए हैं। टोल फ्री नंबर शुरू होते ही ऐसे मामलों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए शुरुआत इसी माह की जाएगी। प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम गुड़गांव में एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसमें जानकारी मिलते ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गोतस्करी और गोहत्या पर शिकंजा कसने के लिए गठित टास्क फोर्स तक सूचना पहुंचाई जाएगी।
हरियाणा में गोहत्या व गोतस्करी की घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस इन मामलों में पूरा सहयोग कर रही है, फिर भी टोल फ्री नंबर होने से गोवंश के संरक्षण के और बेहतर प्रयास किए जा सकेंगे। हो सकता है इस नंबर की शुरुआत 1800 से हो। चार अंकों के टोल फ्री नंबर शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
- भानी राम मंगला, हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन