फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi in chandigarh: haryana cm khattar said mind matter

मोदी के मंच पर खट्टर ने रखी मन की बात

Fri, 11 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
modi in chandigarh: haryana cm khattar said mind matter

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मन की बात रखी।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बड़ा भाई बताते हुए खट्टर ने अपना बड़प्पन दिखाने के साथ पंजाब का सम्मान भी कायम रखा। मोदी के मंच पर खट्टर ने कहा कि पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की कई मामलों में साझी विरासत है।
विज्ञापन


हमारी राजधानी, विधानसभा और हाईकोर्ट सब एक हैं। अब एयरपोर्ट भी एक है। इसका लाभ ट्राईसिटी के साथ हिमाचल को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि  पंजाब, हरियाणा का बड़ा भाई है। बादल साहब बड़े भाई की तरह प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखें। कुछ साझी कठिनाइयां हैं, जिन्हें बादल साहब के साथ मिल-जुलकर हल कर लेंगे। इसके बाद पूरा उत्तर भारत एक साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खट्टर ने कहा कि एयरपोर्ट विकसित होने के बाद हरियाणा के साथ लगती 100 किलोमीटर शिवालिक बेल्ट को इसका लाभ होगा। यहां पर प्राकृतिक चिकित्सा की संभावनाएं हैं। लिहाजा, हम इस क्षेत्र को विकसित करेंगे।

इससे मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा के हिसार में भी सरकार का एयरपोर्ट विकसित करने का प्लान है। दिल्ली से भी हरियाणा नजदीक है। चारों तरफ से हवाई सेवा का लाभ मिलने से हरियाणा तेजी से विकसित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed