{"_id":"57f1224a4f1c1b9a11574858","slug":"modi-govt-order-to-cut-crops-in-border-cross-area-army-surgical-strike-in-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइकः किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत और खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइकः किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत और खिल उठे चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर एरिया में फसल काटते हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उपजे तनाव के बीच किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है, जिसे सुनते ही मायूस चेहरे खुशी से खिल उठे। दरअसल, सरकार ने सीमांत इलाकों में धान की कटाई की इजाजत दे दी है। साथ ही किसानों को कंटीली तार के पार कंबाइन व ट्रैक्टर ले जाने की भी अनुमति दी जाएगी।
केंद्र ने छह सीमांत जिलों फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन व पठानकोट में सीमा के दस किमी के दायरे का समूचा क्षेत्र खाली कराने के आदेश दिए थे, लेकिन इस समय यहां के खेतों में धान की फसल पकी खड़ी है। वहीं कुछ जगहों पर फसल पकने के कगार पर है।
केंद्र के आदेश ने किसानों को खासी मुश्किल में डाल दिया था। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इन जिलों में धान की फसल काटने की इजाजत दे दी है। इस फैसले ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

बीस हजार एकड़ जमीन में खड़ी है फसल
बॉर्डर पर एरिया में फसल काटते हुए लोग
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में फसल खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीमांत जिलों के किसान भी अब खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई कर सकेंगे।
कंटीली तार के पार पंजाब की सीमा के साथ करीब बीस हजार एकड़ जमीन है, जिस पर धान की बिजाई की गई थी। सर्जिकल अटैक के बाद गेट बंद होने केकारण किसान नहीं जा पा रहे थे। लेकिन अब किसानों को कंटीली तार के पार ट्रैक्टर व कंबाइन ले जाने की अनुमति दी जाएगी।
इस संबंध में बीएसएफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि खाली कराए गए सीमांत इलाकों में लोगों को सिर्फ खेती से संबंधित कार्यों के लिए जाने की छूट दी गई है।