फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile snatcher arrested, 11 mobiles recovered

Chandigarh News: मोबाइल झपटमार गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद

Fri, 12 May 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatcher arrested, 11 mobiles recovered
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने मोबाइल झपटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार उर्फ कुनाल निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने सेक्टर-7 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैफे कॉफी सेक्टर-9 पंचकूला में काम करती है। वह 17 अप्रैल की शाम को पैदल अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में पीछे से स्कूटर सवार उक्त आरोपी आया और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से ट्राइसिटी में मोबाइल चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed