फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile snatched from a six year old child and bicycle snatched from a 14 year old student

Chandigarh News: छह साल के बच्चे से मोबाइल और 14 साल के छात्र छीनी साइकिल

Sat, 11 Jan 2025 08:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from a six year old child and bicycle snatched from a 14 year old student
चंडीगढ़।
विज्ञापन

शहर में झपटमार अब नाबालिगों को अपना निशाना बना रहे हैं। सेक्टर- 34 में में ट्यूशन पढ़ने जा रहे 14 साल के आठवीं के छात्र से दो युवक साइकिल छीनकर फरार हो गए। सेक्टर 34 थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर- 38 में बाइक सवार तीन आरोपी घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सेक्टर- 39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-34 निवासी बलबीर सिंह शाम को सेक्टर- 35 में ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल पर सवार होकर सेक्टर- 35 जा रहा था। वह साइकिल ट्रैक पर जा रहा था। जब वह सेक्टर- 34 स्थित रेडियो स्टेशन के पास पहुंचा तो अचानक दो व्यक्ति आए और उससे साइकिल छीनकर फरार हो गए। डड्डूमाजरा के मकान नंबर 841 निवासी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 38 डी में किसी काम से आई हुई थी। उसके दो बच्चे मकान नंबर 3510 के बाहर खेल रहे थे। एक बच्चे के हाथ में मोबाइल था। इस दौरान काले रंग की बाइक सवार तीन युवक 6 साल के बेटे से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर 26 में एक्टिवा सवारो ने चाकू की नोक पर 20 हजार लूटे
बुडैल निवासी कादिर ने पुलिस को दी शिकायत में की वह घोड़ा गाड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है। वह अल सुबह करीब पांच बजे सेक्टर 26 सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। जब वह सेक्टर 26/7 चौक पर पहुंचा तो गलत साइड से एक्टिवा सवार तीन युवक और और उसे चाकू की नोक पर रोक लिया। आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 20 हजार रूपये और आधार कार्ड था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed