{"_id":"cd4bd735c5c50b1214f6fc7eb9e62bd8","slug":"mobile-robbery-in-punjab-university-hostal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ नहीं हैं पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफ नहीं हैं पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय के हास्टल नंबर-6 के तीन कमरों से चार युवकों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस हिमाचल के चंबा निवासी रजत महाजन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर मोबाइल सर्विलांस पर लगवा दिए है।
विज्ञापन
रजत महाजन ने पुलिस को बताया कि वह रूम नंबर-17 में अपने दोस्त आशीष के साथ रहता है। उन दोनों का मोबाइल फोन चोरी हो गया है, जबकि उनके ब्लाक में ही कमरा नंबर- 20 और 23 में रहने वाले कुबेर शर्मा और योगेश के मोबाइल फोन भी चोरी हो गए।
विज्ञापन
सेक्टर-11 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चारों छात्र बायो फार्मेसी में पढ़ते है, जिन चार युवकों का मोबाइल फोन चोरी हुए हैं वह सभी पंजाब विश्वविद्यालय के बायो फार्मेसी के फाइनल ईयर में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
जिस समय घटना हुई उस समय सभी युवक स्नान करने के लिए अपने कमरों से गए थे। यह घटना एक सितंबर की है, लेकिन पुलिस ने मामला बुधवार को दर्ज किया है। मामला दर्ज करवाने के लिए भी छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।