फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile-purse stolen from the car of a young man who came to take the constable exam

Chandigarh News: कांस्टेबल की परीक्षा देने आए युवक की कार से मोबाइल-पर्स चोरी

Sat, 09 Sep 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mobile-purse stolen from the car of a young man who came to take the constable exam
खरड़। इलाके की एक निजी यूनिवर्सिटी में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पद की भर्ती की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी की पार्किंग में खड़ी कार से पर्स, मोबाइल चोरी हो गया। पर्स में अन्य दस्तावेज भी थे। चोरों ने पर्स में रखे डेबिट कार्ड का पासवर्ड जाने बिना भी 46,600 रुपये भी उड़ा लिए। थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित अमनदीप वासी गांव गरेवाल जिला रोपड़ ने बताया कि वह छह सितंबर को पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा देने आया था। पहले पुलिस मामले में शिकायत लेने के लिए आनाकानी करती रही। जब वह बार-बार पुलिस स्टेशन गया तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की। चोर इतने शातिर थे कि इन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़ने के बजाय ड्राइवर साइड की शीशे की रबड़ को हटाकर गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी की। इसके बाद फिर से लॉक बंद कर दिया था।
विज्ञापन




मोबाइल की मदद से डेबिट कार्ड का पिन बदलकर की ठगी

पीड़ित ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और पर्स ले जाने की अनुमति नहीं थी इसलिए वह अपना सामान गाड़ी में ही रखकर पेपर देने गया था। चोरों ने पर्स के साथ पीड़ित का मोबाइल भी चुरा लिया था। पर्स में एक हजार रुपये की नकदी थी। उन्हें डेबिट कार्ड का पासवर्ड भी नहीं पता था। चोरों ने मोबाइल की मदद से सबसे पहले डेबिट कार्ड का पिन बदला और उसके बाद एटीएम कार्ड से 10 हजार, फिर 20 हजार और उसके बाद फिर 10 हजार रुपये निकाले। एटीएम कार्ड की 40 हजार की लिमिट पूरी होने के बाद 6200 रुपये की एक दुकान पर खरीदारी की। इसके पश्चात 400 रुपये की फिर से खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed