फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile food testing lab insuagrated at chandigarh

फूड टेस्टिंग लैब, 37 सेकेंड में पता चलेगा कि दूध शुद्ध है या मिलावटी

Fri, 01 Dec 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
mobile food testing lab insuagrated at chandigarh
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी
यूटी प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने एडवांस तकनीक से लैस मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी का वीरवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल लैबोरेटरी में विशेष प्रकार का ई-मैट डिजिटल मिल्क एनालाइजर है, जो मात्र 37 सेकेंड में बता देगा कि दूध शुद्ध है या इसमें कोई मिलावट है। इसमें कई तरह के ऐसे उपकरण हैं जो केमिकल की मदद से कई और खाद्य पदार्थों की जांच कर सकता है।
विज्ञापन


इसमें दूध के अलावा खोया, पनीर, देशी घी, आयल, चावल, दाल, बेसन, हल्दी, हींग, पानी का पीएच वैल्यू व टीडीएस की जांच की जा सकती है। फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक और सोया मिल्क के शुगर स्तर की जांच हो सकेगी। इस मौके पर डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डा. जी दीवान, डेजिग्नेटेड आफिसर सुखविंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


20 रुपये में यहां करवा सकते हैं टेस्ट
अधिकारियों के मुताबिक लैब में टेस्ट का मूल्य 20 रुपये है। इसमें कोई भी व्यक्ति आकर टेस्ट करवा सकता है। ये मोबाइल लैब सोमवार को सिविल अस्पताल सेक्टर 22, मंगलवार को सेक्टर 8 डिस्पेंसरी, बुधवार को सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 40, वीरवार सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 45, शुक्रवार को सिविल अस्पताल मनीमाजरा में खड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की तर्ज पर अन्य जगहों पर शुरू हुई लैबोरेटरी
वीरवार को लांच हुई मोबाइल फूड लैबोरेटरी से पहले ही डिपार्टमेंट के पास अपनी एक मोबाइल फूड लैब थी। जो काफी अच्छा काम कर रही थी। पिछले साल एफएसएसएआई के सीईओ पवन अग्रवाल आए थे। उस दौरान वे मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की कार्यप्रणाली देखकर काफी प्रभावित हुए। उसके बाद उन्होंने देश के कई हिस्सों में चंडीगढ़ की तर्ज पर अन्य जगहों पर मोबाइल फूड वैन चलाने का निर्णय लिया। उसमें एक मोबाइल वैन चंडीगढ़ को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed