फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile data recovered in case of molestation of female coach

Chandigarh News: महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में मोबाइल डाटा रिकवर

Fri, 28 Jul 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mobile data recovered in case of molestation of female coach
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से जुड़े जूनियर महिला कोच छेड़छाड़ प्रकरण में महिला कोच के मोबाइल फोन का डाटा चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंच गया है। मोबाइल की फोरेंसिक जांच और साइबर विशेषज्ञों की जांच के बाद पुलिस को फोन का डाटा और सोशल मीडिया पर हुई चैट रिकवर हुई है। पीड़ित महिला कोच का कहना है कि उसके मोबाइल का डाटा डेढ़ से दो महीने पहले ही रिट्रीव हो चुका है और उसके बयान और जिरह चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी कर चुकी है। उन्होंने कहा है कि वह कई बार पुलिस जांच में भी शामिल हो चुकी हैं। फोन डाटा के रिट्रीव होने पर महिला कोच का कहना है कि इसके जरिए उन्होंने जो भी जानकारी पुलिस को दी थी, उसकी पुष्टि हुई है। इसमें महिला कोच द्वारा एफआईआर में दिए गए तथ्यों समेत अदालत में सीआरपीसी 164 के तहत दर्ज बयानों की भी पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस जल्द ही चंडीगढ़ जिला अदालत में किस छेड़छाड़ प्रकरण में अपनी चार्जशीट दायर कर देगी। बता दें कि पुलिस ने पूर्व खेल मंत्री के भी दो मोबाइल फोन जांच के लिए लिए थे। आरोपों के मुताबिक, पूर्व खेल मंत्री और महिला कोच के बीच स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर चैट हुई थी। महिला के मुताबिक, खेल मंत्री ने उनसे कहा था कि वह उन्हें खुश रखे और वह उसे खुश रखेंगे। महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस को बीते वर्ष दिसंबर में अपनी शिकायत दी थी। इसके बाद 31 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़, आपराधिक रूप से कैद में रखने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed