{"_id":"65a1069740021f05f803096a","slug":"mobile-and-drug-recovered-from-lcd-sent-in-jail-by-woman-in-firozpur-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: महिला ने पति के लिए जेल में जमा करवाई LCD, अंदर से निकले छह मोबाइल और नशीले कैप्सूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: महिला ने पति के लिए जेल में जमा करवाई LCD, अंदर से निकले छह मोबाइल और नशीले कैप्सूल
Fri, 12 Jan 2024 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:00 PM IST
सार
फिरोजपुर सिटी थाना ने जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी हवालाती विजय कुमार, कैदी गोपाल चंद व गोपाल की पत्नी कश्मीरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कैदी व हवालाती पहले से ही जेल में बंद हैं, जबकि आरोपी कश्मीरो को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Drugs
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पुलिस की बढ़ती सख्ती के कारण अब कैदियों ने जेल में मोबाइल और नशा मंगवाने का नया तरीका ढूंढा है। ऐसा ही एक वाकया केंद्रीय जेल फिरोजपुर में सामने आया है।
दरअसल एक महिला ने अपने पति के लिए जेल में एलसीडी भेजी। इसकी चेकिंग करने पर एलसीडी में से छह मोबाइल, दो हैडफोन, एक डाटा केबल और 440 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना सिटी पुलिस ने कैदी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सर्बजीत सिंह की ओर से फिरोजपुर सिटी थाना में दी गई शिकायत के मुताबिक 9 जनवरी 2024 हवालाती विजय कुमार निवासी गांव रामगढ़, जिला फाजिल्का व कैदी गोपाल चंद्र निवासी बस्ती आवा सिटी फिरोजपुर ने आपसी मिलीभगत कर कैदी गोपाल चंद की पत्नी कश्मीरो से हवालाती विजय के नाम 32 इंच की एलसीडी जेल में जमा करवाई।
विज्ञापन
11 जनवरी को इस एलसीडी की जेल में मैकेनिक व वार्डन कुलदीप कुमार ने बारीकी से चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एलसीडी के अंदर से तीन टच स्क्रीन मोबाइल, तीन की-पैड वाले मोबाइल, दो हेडफोन, एक डाटा केबल व 440 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
फिरोजपुर सिटी थाना ने जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी हवालाती विजय कुमार, कैदी गोपाल चंद व गोपाल की पत्नी कश्मीरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कैदी व हवालाती पहले से ही जेल में बंद हैं, जबकि आरोपी कश्मीरो को भी पकड़ लिया गया है। उक्त सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।