{"_id":"645562bd504c492f3b03afb6","slug":"mobile-and-cash-stolen-from-shop-by-putting-chili-in-eyes-chandigarh-news-c-71-1-mli1002-229-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आंखों में मिर्च डालकर दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आंखों में मिर्च डालकर दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। गज्जू खेड़ा गांव में एक मोबाइल की दुकान से दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर युवक मोबाइल व नकदी चोरी कर फरार हो गया। सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के अंदर ही बनूड़ पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव गिगेमाजरा, थाना सोहाना, जिला एसएनएस नगर मोहाली के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष किरपाल सिंह मोही ने बताया कि बनूड़ थाने के अंतर्गत पड़ते गांव गज्जू खेड़ा में इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल की दुकान चलाने वाले जसप्रीत सिंह पुत्र गुरिंदर सिंह निवासी गांव खानपुर बांगड़ ने पुलिस को सूचना दी कि बीती शाम पांच बजे वह दुकान के बाहर खड़ा था और उसका नौकर दुकान के अंदर बैठा था। इतने में एक युवक मोटरसाइकिल पर आया, जिसके हाथ में लाल मिर्च का लिफाफा था। आरोपी युवक ने लिफाफे से मिर्च निकालकर उसकी आंखों पर दे मारी और दुकान से नौ मोबाइल व 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक गांव में ही एक घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस पार्टी के साथ अलग-अलग जगहों पर तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और दुकान से चोरी हुए नौ मोबाइल फोन व 15 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए।
लांडरां / बनूड़ ।युवक से बरामद हुए मोबाइल फोन और नगदी को दिखाते हुए थाना प्रभारी किरपाल सिंह
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़ ।युवक से बरामद हुए मोबाइल फोन और नगदी को दिखाते हुए थाना प्रभारी किरपाल सिंह