फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Raj Kumar Verka said Capt Amarinder Singh is high command in Punjab

सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा: कहा- पंजाब में कैप्टन ही हाईकमान, उन्हीं की वजह से प्रदेश में सरकार

Sun, 25 Jul 2021 11:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 11:29 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक मतभेद खत्म नहीं हो रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के तेवरों का अब विरोध शुरू हो गया। विधायक राजकुमार ने खुलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में कैप्टन का अहम योगदान है। कई लोग उन्हीं की वजह से मंत्री बने बैठे हैं। 

विज्ञापन
MLA Raj Kumar Verka said Capt Amarinder Singh is high command in Punjab
विधायक राजकुमार वेरका। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को ताजपोशी के दौरान जिन तेवरों का प्रदर्शन किया, उससे पंजाब कांग्रेस के भीतर कलह और बढ़ने लगी है। विधायक राजकुमार वेरका ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला और कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सिद्धू के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही वेरका ने किसी का नाम लिए बिना उन कैबिनेट मंत्रियों पर निशाना साधा जो सिद्धू की आवभगत में दिन-रात जुटे रहे।

विज्ञापन


वेरका ने कहा कि ये मंत्री जिन ओहदों पर बैठे हैं, वह कैप्टन के कारण ही है। उन्होंने सिद्धू के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में कैप्टन के कारण ही कांग्रेस की सरकार है और सभी को कैप्टन का सम्मान करना चाहिए। वेरका ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कैप्टन ने ही उभारा है, इसलिए पंजाब में कैप्टन ही हाईकमान हैं और कैप्टन पंजाब में कांग्रेस के लिए वट वृक्ष जैसे हैं, जिनकी शरण में कई लोग मंत्री पद का सुख भोग रहे हैं।
विज्ञापन


वेरका ने कहा कि नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने का सभी ने स्वागत किया है और सिद्धू के प्रधान बनने से पंजाब के युवाओं में नया जोश आएगा। लेकिन ताजपोशी के दौरान सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के वट वृक्ष मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रति जैसा बर्ताव किया है, वह अशोभनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा मेरे लिए पवित्र मोर्चा: सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता संयुक्त किसान मोर्चा की जीत है। उन्होंने कहा कि वे इस मोर्चे को बीते एक साल से पवित्र मोर्चा कहते रहे हैं, क्योंकि यह मोर्चा हमारे संविधान की आवाज है और उस आवाज को बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने देश के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोया है और किसानों का आंदोलन स्थल मेरे लिए धर्मस्थली है। इसमें शामिल प्रत्येक बुजुर्ग मेरे माता-पिता हैं और मैं इनके पास नंगे पांव जाने को तैयार हूं। 

सिद्धू ने कहा कि वह संयुक्त किसान मोर्चा से आशीर्वाद लेना चाहता हैं और उनसे पूछना चाहते हैं कि हमारी राज्य सरकार उनकी जीत के लिए क्या सहयोग कर सकती है। सिद्धू ने आगे कहा कि 25 साल से लागत बढ़ रही है, उपज घट रही है और आमदनी भी घट रही है, जो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। सिद्धू ने दावा किया कि यह सामाजिक और ऐतिहासिक आंदोलन एक आर्थिक ताकत में तब्दील होगा। 

उन्होंने कहा कि हर किसान को सम्मान की रोटी मिले, इसलिए मैं इस किसान आंदोलन की अहमियत को समझता हूं। इसका हल बहुत जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि किसान मोर्चा जब भी उन्हें बुलाएगा, वह नंगे पांव जाएंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का 18 सूत्री एजेंडा पूरी तरह लोगों के कल्याण का एजेंडा है और पंजाब माडल है। वे पहरेदार की तरह इस एजेंडे को लागू कराने में जी जान लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed