फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mla kulwant bazigar, protest against kulwant bazigar, protest against guhla cheeka mla, haryana

लोगों ने छेड़ा अभियान, 12वीं में कैसे 73% अंक ले गए विधायक?

Thu, 30 Jun 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका Updated Thu, 30 Jun 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
mla kulwant bazigar, protest against kulwant bazigar, protest against guhla cheeka mla, haryana
गुहला चीका के विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ लोगों ने छेड़ा अभियान - फोटो : अमर उजाला
गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर के 12वीं में हासिल 73 प्रतिशत नंबरों की बिहार टॉपर घोटाले की तर्ज पर जांच करवाने की मांग को लेकर चल रहा हस्ताक्षर अभियान राजनीतिक रंग लेने लगा है। अभियान के समर्थन में इनेलो और आप के लोग आगे आए हैं तो बुधवार को हरियाणा पुलिस के पूर्व आईजी और लोक स्वराज अभियान के प्रमुख रणबीर शर्मा ने भी दस्तखत करके अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन


उधर, विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि जिन राजनीतिक लोगों को जनता ने बुरी तरह नकार दिया व पिछले दो तीन सालों में अपनी पार्टियों की गुहला में एक मीटिंग तक नहीं कर पाए वे चौक पर खड़ी लोगों की भीड़ देखकर फोटो खिंचवाने आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों का कोई वजूद नहीं है और ना ही उनके आरोपों की जनता में कोई कीमत है।
विज्ञापन


पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने कहा कि यह कैसी सरकार है, जिसका कोई मंत्री पिहोवा में पत्रकारों के कैमरे छीन रहा है तो कोई विधायक पत्रकारों पर हमला करवाकर उनके कैमरे तुड़वा रहा है। शर्मा ने कहा कि जिन लोगों पर कानून बनाने और उनको लागू कराने की जिम्मेदारी है अगर वही कानून तोड़ेंगे तो इस देश और प्रदेश का भगवान ही रखवाला है। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में असली मालिक जनता होती है। अगर जनता को अपने किसी प्रतिनिधि की किसी बात पर शंका है तो प्रतिनिधि को खुद आगे आकर उसका निवारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के पूर्व विधायक बूटा सिंह भी पूरे दल बल के साथ पोल खोल अभियान वालों के स्टाल पर पहुंचे और संघर्ष का साथी बनने का भरोसा दिलाया। बूटा सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जा सकती। इनेलो नेता रमेश जैन ने कहा कि अगर पोल खोल वालों पर हमला विधायक ने नहीं करवाया तो वो सामने आकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं करवाते। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में चीका पहुंचे और पोल खोल अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

फूल सिंह ने भी किए दस्तखत

mla kulwant bazigar, protest against kulwant bazigar, protest against guhla cheeka mla, haryana
गुहला चीका के विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ लोगों ने छेड़ा अभियान - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी ने भी पोल खोल हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर विधायक कुलवंत बाजीगर को जनता की बात सुनने की नसीहत दी। खेड़ी ने कहा कि पोल खोल वालों पर हमला चाहे जिसने भी किया हो, सरासर गलत है।

जान से मार दो फिर जाएंगे
पोल खोल अभियान के नेता जगजीत सिंह, अवतार सिंह, नोदी चीका व राजपाल ने कहा कि सिर्फ मारपीट से वे पीछे हटने वाले नहीं है। विधायक जान से मरवाकर ही उनकी आवाज बंद करवा सकते हैं। पोल खोल अभियान वालों ने हमला क्यों? शीर्षक से एक पर्चा भी शहर भर में बंटवाया। इसमें लिखा है कि व्यक्ति के पास जब तर्क खत्म हो जाते हैं तब वह मारपीट पर उतरता है।

एसपी से की बात : कार्रवाई करो
पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने इनेलो के पूर्व विधायक बूटा सिंह व अन्य नेताओं को साथ लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की तथा एसपी कैथल को फोन करके दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।

पेपरों में लिखाई मेरी न हुई तो राजनीति त्याग दूंगा

mla kulwant bazigar, protest against kulwant bazigar, protest against guhla cheeka mla, haryana
गुहला चीका के विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ लोगों ने छेड़ा अभियान - फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मंगलवार को पोल खोल अभियान के नाम पर तंबू लगाए लोगों पर किसी ने हमला नहीं किया, बल्कि उनके नेता जगजीत सिंह के साथ लेने देन को लेकर कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था जिसे उन्होंने हमले का नाम दे दिया।

विधायक ने कहा कि उक्त झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, दोनों पक्षों की तरफ से एमएलआर कटवाकर थाने में शिकायत दी हुई है। जब दोनों पक्षों को पुलिस आमने सामने करेगी तो दूध का दूध पानी हो जाएगा।

विधायक ने कहा कि जहां तक उनके 12वीं के नंबरों की बात है तो कोई भी जब चाहे आरटीआई लगाकर उनके पेपर निकलवा ले। अगर पेपरों में लिखाई उनकी ना हुई तो वे राजनीति त्याग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed