फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA got entry only after changing controversial clothes

Chandigarh News: विवादित कपड़े बदलने के बाद ही विधायक नीरज शर्मा को विधानसभा में मिला प्रवेश

Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
MLA got entry only after changing controversial clothes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। एनआईटी के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को विवादित कपड़े बदलने के बाद ही मंगलवार को विधानसभा में प्रवेश करने की अनुमति मिली। विधायक शर्मा ने कहा कि उनकी जनता ने उन्हें विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए भेजा है। इसलिए वह सत्र को नहीं छोड़ना चाहते। वह विधानसभा में रहकर क्षेत्र की समस्याओं को जोरदार ढंग से रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार तो चाहती है कि वह सदन में न पहुंचे और सरकार की बदनामी न हो। सत्र शुरू होने पर शर्मा मंगलवार को जय सिया राम और स्वास्तिक चिह्न वाला वस्त्र पहनकर विधानसभा के बाहर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। शर्मा ने अपने कपड़ों की स्थिति स्पष्ट भी की। उन्होंने कहा कि उनके वस्त्र पर जय सिया राम लिखा है और स्वस्तिक चिह्न बना है। यह कोई असंसदीय शब्द नहीं है, फिर भी उन्हें सदन में जाने से क्यों रोका जा रहा है। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि जब तक वह सामान्य कपड़े पहनकर नहीं आते तब तक उन्हें अंदर जाने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की 28 करोड़ की फाइल को मंजूरी नहीं दिए जाने के विरोध में उन्होंने जय सिया राम, तुलसीदास की चौपाइयां और अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याएं से छपे वस्त्र को धारण किया था। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में सीएम और निकाय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि एक महीने में उनकी फाइल मंजूर कर दी जाएगी, मगर एक महीने के बाद उनकी फाइल को मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed