फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Gopal Kanda met CM Manohar Lal in New Delhi

Haryana Politics: आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद गोपाल कांडा ने की CM मनोहर लाल से मुलाकात

Fri, 28 Jul 2023 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 08:48 PM IST
सार

सीएम से मुलाकात के बाद कांडा ने ट्वीट किया कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश और सिरसा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सिरसा की सड़क, नहरों और स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट व अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
MLA Gopal Kanda met CM Manohar Lal in New Delhi
सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करते गोपाल कांडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के प्रमुख व सिरसा विधायक गोपाल कांडा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। इस मुलाकात ने राज्य में सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। तीन दिन पहले ही उन्हें कोर्ट ने चर्चित आत्महत्या के मामले में बरी किया था। मुलाकात के बाद कांडा ने सीएम के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए हैशटैग बीजेपी लिखा है।

विज्ञापन


कांडा ने लिखा कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश और सिरसा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सिरसा की सड़क, नहरों और स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट व अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने सिरसा के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। जाहिर है कि कांडा के सीएम के साथ पहले से ही राजनीतिक रिश्ते अच्छे हैं।
विज्ञापन


यह भी चर्चा थी कि वह अपनी पार्टी का भाजपा के साथ विलय कर सकते हैं। उनके बरी होने के बाद बीजेपी नेताओं ने बयान जारी कर कहा था कि कांडा के बीजेपी में शामिल होने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। बल्कि वह पार्टी में शामिल होते हैं तो बीजेपी उनका स्वागत करेगी। हालांकि राजनीतिक विश्लेषण कहते हैं कि कांडा बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहा होने के बाद कांडा ने कहा था कि वह अपनी पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी को मजबूत करेंगे। कांडा ने 2019 में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही भाजपा को समर्थन दिया है। पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक की आमंत्रण सूची में कांडा की पार्टी हलोपा का नाम भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed