{"_id":"63abf3aa09cb1306b3795547","slug":"mla-bhavya-bishnoi-raised-the-issues-related-adampur-assembly-during-winter-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भव्य बिश्नोई ने विस में किसानों के मुआवजा, नहरी पानी व छह गांवों के मालिकाना हक का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भव्य बिश्नोई ने विस में किसानों के मुआवजा, नहरी पानी व छह गांवों के मालिकाना हक का मुद्दा उठाया
Wed, 28 Dec 2022 01:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 01:17 PM IST
सार
भव्य बिश्नोई ने आदमपुर और बालसमंद तहसील के किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने नहरी पानी की कमी को दूर करने का सवाल भी उठाया।
विज्ञापन
विधायक भव्य बिश्नोई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बार विधानसभा की कार्रवाई में शामिल हो रहे आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई ने बुधवार को किसानों के मुद्दों को सदन में उठाया। प्रश्नकाल में भव्य बिश्नोई ने किसानों के मुआवजे और नहरी पानी से जुड़े सवाल पूछे। भव्य बिश्नोई ने बीड़ हिसार, पीरावालीं समेत छह गांवों के लोगों को जमीन के मालिकाना हक का सवाल उठाया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल ने लोगों को यहां 200-200 गज के प्लाट काटकर बसाया था। इन लोगों को अब तक मालिकाना हक नहीं मिल सका। जल्द से जल्द इनको मालिकाना हक दिलाएं। बालसमंद गांव में कॉलेज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। गांव में कॉलेज के भवन का काम जल्द शुरु कराने की मांग उन्होंने सदन में की। भव्य बिश्नोई ने कहा कि इस कॉलेज का नाम पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के नाम पर किया जाए। भव्य ने आदमपुर और बालसमंद तहसील के किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने नहरी पानी की कमी को दूर करने का सवाल भी उठाया।
विज्ञापन
पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठाया
विधायक भव्य बिश्नोई ने यह भी पूछा कि आदमपुर में सीवरेज और जलघर का काम कब तक होगा। आदमपुर के कई गांवों में पीने के पानी की बहुत समस्या है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात ही आज भी लोग पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। पीने के पानी की समस्या कब तक दूर होगी। इसके अलावा आदमपुर में गंदे पानी की समस्या है। मंत्री बनवारी लाल ने जवाब दिया कि आदमपुर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 110 लीटर पानी की औसत है। इसे बढाकर 135 लीटर तक किया जाएगा। आदमपुर के ज्यादातर इलाके में पानी की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। जिन गांवों में पानी की कमी है, वहां इसे पूरा करने का काम जारी है। कई गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भव्य बिश्नोई पहली बार विधानसभा में बोले हैं और अच्छा बोलें हैं। इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।
विज्ञापन