फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Bhavya Bishnoi raised the issues related Adampur assembly during winter session

Hisar News: भव्य बिश्नोई ने विस में किसानों के मुआवजा, नहरी पानी व छह गांवों के मालिकाना हक का मुद्दा उठाया

Wed, 28 Dec 2022 01:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 01:17 PM IST
सार

भव्य बिश्नोई ने आदमपुर और बालसमंद तहसील के किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने नहरी पानी की कमी को दूर करने का सवाल भी उठाया।

विज्ञापन
MLA Bhavya Bishnoi raised the issues related Adampur assembly during winter session
विधायक भव्य बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार विधानसभा की कार्रवाई में शामिल हो रहे आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई ने बुधवार को किसानों के मुद्दों को सदन में उठाया। प्रश्नकाल में भव्य बिश्नोई ने किसानों के मुआवजे और नहरी पानी से जुड़े सवाल पूछे। भव्य बिश्नोई ने बीड़ हिसार, पीरावालीं समेत छह गांवों के लोगों को जमीन के मालिकाना हक का सवाल उठाया। 

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल ने लोगों को यहां 200-200 गज के प्लाट काटकर बसाया था। इन लोगों को अब तक मालिकाना हक नहीं मिल सका। जल्द से जल्द इनको मालिकाना हक दिलाएं। बालसमंद गांव में कॉलेज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। गांव में कॉलेज के भवन का काम जल्द शुरु कराने की मांग उन्होंने सदन में की। भव्य बिश्नोई ने कहा कि इस कॉलेज का नाम पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के नाम पर किया जाए। भव्य ने आदमपुर और बालसमंद तहसील के किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने नहरी पानी की कमी को दूर करने का सवाल भी उठाया।
विज्ञापन


पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठाया
विधायक भव्य बिश्नोई ने यह भी पूछा कि आदमपुर में सीवरेज और जलघर का काम कब तक होगा। आदमपुर के कई गांवों में पीने के पानी की बहुत समस्या है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात ही आज भी लोग पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। पीने के पानी की समस्या कब तक दूर होगी। इसके अलावा आदमपुर में गंदे पानी की समस्या है। मंत्री बनवारी लाल ने जवाब दिया कि आदमपुर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 110 लीटर पानी की औसत है। इसे बढाकर 135 लीटर तक किया जाएगा। आदमपुर के ज्यादातर इलाके में पानी की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। जिन गांवों में पानी की कमी है, वहां इसे पूरा करने का काम जारी है। कई गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भव्य बिश्नोई पहली बार विधानसभा में बोले हैं और अच्छा बोलें हैं। इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed